महामारी खत्म नहीं हुई है लेकिन अंत जरूर दिखाई दे रहा है

Updated on 23-09-2022 05:31 PM

कोरोना वायरस महामारी के खात्मे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस का बड़ा बयान सामने आया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने गुरुवार को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (UNGA) को बताया कि महामारी खत्म नहीं हुई है लेकिन इसका अंत दिखाई दे रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में और इससे होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या महामारी अब अपने आखिरी दौर में तो नहीं है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि महामारी के अंत का मतलब यह नहीं कि हम इसके आखिरी दौर में हैं। हां, हम पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। दुनियाभर में साप्ताहिक मौतों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2021 की तुलना में फिलहाल हम 10 फीसदी के आंकड़े पर हैं। दुनिया की दो तिहाई आबादी का टीकाकरण कर दिया गया है। जिसमें तीन चौथाई स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बुजुर्ग लोग शामिल हैं।

एक हफ्ते में 10 हजार मौतें बहुत ज्यादा आंकड़ा

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, दुनिया के अधिकांश देशों में लागू कोरोना प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं और जीवन फिर से महामारी के पहले जैसा दिखने लगा है। उन्होंने पुरानी मौत का जिक्र करते हुए कहा कि एक हफ्ते में 10 हजार मौतें बहुत ज्यादा हैं, इनमें से ज्यादातर मौतों को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि अभी भी किसी-किसी देश में टीकाकरण में लंबा गैप है, विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में।

अंधेरी सुरग में प्रकाश की झलक दिखने लगी है

उन्होंने आगे कहा, हमने ढाई साल का एक लंबा समय अंधेरी सुरंग में बिताया है और अब हमें उस सुरंग में प्रकाश की एक झलक दिखने लगी है। लेकिन अभी भी हमें एक लंबा सफर तय करना है और सुरंग में अभी अंधेरा है। कई बाधाएं हैं जिसपर हमने ध्यान नहीं दिया तो वो हमें परेशान कर सकती हैं। हम सभी को उम्मीद है कि हम यह कर सकेंगे और करेंगे। सुंरग के अंत तक पहुंचे महामारी को पीछे छोड़ देंगे। हमें आगे के रास्ते पर ध्यान केंद्रित करके और उद्देश्य और देखभाल के साथ महामारी के अंत तक पहुंचना है।

जब तक सभी सुरक्षित नहीं तब तक कोई सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि महामारी का आलम यह रहा है कि जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसका मतलब है कि हर किसी को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित रहने के लिए दूरी, मास्क और वेंटिलेशन का उपयोग करने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि सभी लोगों तक सुरक्षा उपकरणों की पहुंच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी भी कम आय वाले देशों में पूरी आबादी की तुलना में मात्र 19 फीसदी को ही टीके लग पाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.