रेलवे की तस्‍वीर बदल रही योजना, 1275 स्‍टेशन बनेंगे स्‍मार्ट, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

Updated on 04-08-2023 01:06 PM
 भोपाल। भारतीय रेवले की तस्‍वीर बदलने के लिए जह‍ां एक तरफ सरकार ने वंदे भारत ट्रे्ननकी शुुरूआत कर यात्रियों को सफर की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया है, तो वहीं अब देश के रेलवे स्‍टेशन की तस्‍वीर को भी बदलने का कार्य किया जा रहा है। जहां यात्रियों की सुविधाओं काेे ध्‍यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्‍तार भी सरकार कर रही है। इसके लिए सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत रेलवे स्‍टेशन का कायाकल्‍प कर उन्‍हे स्‍मार्ट बनाया जा रहा है और बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। मप्र में भी इस योजना के तहत कई रेलवे स्‍टेशन का कायाकल्‍प किया जाना है। हाल ही में शहडोल रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत रेलवे स्‍टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्‍तार किया जाएगा।


क्‍या है योजना?

रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत सोनपुर मंडल के 18 स्टेशन और समस्तीपुर मंडल के 20 स्टेशन का सहित देश के 1275 स्टेशन का चयन किया गया है।

क्‍या होगी सुविधाएं?

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को राष्‍ट्रीय स्‍तर की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिसमें वेटिंग हाल, फ्री वाई फाई, कियोस्‍क जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है।


इन सुाविधाओं का होगा विस्‍तार

  • स्टेशन पहुंच मार्ग
  • सर्कुलेटिंग एरिया
  • वेटिंग हॉल
  • शौचालय
  • आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर
  • मुफ्त वाई-फाई
  • स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधा

बता दे कि इन सभी सुविधाओं के लिए मास्‍टर प्‍लान तैयार कर अलग'अलग चरणों में इनका विस्‍तार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 'एक स्टेशन एक उत्पाद' जैसी योजनाएं भी बनाई जाएगी।

इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में होगा बदलाव

यात्री सुविधाओं के साथ ही इस योजना के तहत रेलवे स्‍टेशन के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में भी बदलाव लिया जाएगा और इसे दिव्‍यांगों और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।

ये होंगे बदलाव

  • रेलवे भवन में सुधार
  • शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना
  • दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं
  • पर्यावरण अनुकूल समाधान
  • गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण
  • आवश्यकता को देखते हुए रूफ प्लाजा निर्माण


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.