शहजादा अब नवाब बनना चाहता है, मीर जाफर की तरह... राहुल गांधी पर बीजेपी के संबित पात्रा का हमला

Updated on 21-03-2023 06:48 PM
नई दिल्‍ली: बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'आज का मीर जाफर' कहा है। पार्टी के प्रवक्‍ता डॉ. संबित पात्रा ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। उन्‍होंने आरोप लगाया कि राहुल ने लंदन में ठीक वही किया तो मीर जाफर ने किया था। पात्रा ने कहा, 'मीर जाफर ने जो किया था नवाब बनने के लिए और जो राहुल गांधी ने लंदन में किया है... वो ठीक वही है। शहजादा नवाब बनना चाहता है... आज के मीर जाफर को माफी मांगनी ही पड़ेगी। शहजादे... ये नहीं चलेगा।' बीजेपी ने साफ कर दिया कि माफी से कम कुछ भी मंजूर नहीं। पात्रा ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी बिना माफी मांगे निकल जाएंगे... माफी तो उन्हें मांगनी ही पड़ेगी, हम मंगवा कर रहेंगे।'
बीजेपी प्रवक्‍ता ने याद दिलाया कि किस तरह राहुल को राफेल मामले में भी माफी मांगनी पड़ी थी। पात्रा ने दावा किया कि मंगलवार को राहुल को संसद के पटल पर भी माफी मांगनी पड़ेगी। पात्रा ने मंगलवार को कहा क‍ि विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलना उनके (राहुल) लिए बहुत साधारण बात है।

'हम आदेश देते हैं, राहुल को माफी तो मांगनी ही पड़ेगी'

विदेश की भूमि पर जाकर मीर जाफर का काम करने वाले शहजादे को हम भाजपा के रूप में नहीं बल्कि इस देश की जनता के रूप में ये आदेश देते हैं कि आपको माफी मांगनी ही पड़ेगी... शहजादे, आपने देश का अपमान किया है।

राहुल माफी नहीं मांगेंगे, खरगे ने कहा

कांग्रेस ने भी दो टूक कहा है कि राहुल के माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। पार्टी के अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 'राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे। हम बार-बार वही मांग करते रहेंगे जब तक हमें जवाब नहीं मिलता। यह सिर्फ मुद्दे से भटकाने की चाल है।' खरगे ने कहा कि हमारे दूतावासों पर हमले हो रहे हैं और ये लोग उनकी निंदा नहीं कर रहे हैं। इन लोगों ने मेहुल चोकसी जैसों को सुरक्षा दी और अब 'देशभक्ति' की बात करते हैं।

माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है। वे पूछते रहेंगे, हम उसे नकारते रहेंगे। ये मुद्दे से भटकाने के लिए ऐसे कर रहे हैं। हमारे हाई कमीशन पर हमले हो रहे हैं। उसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा।
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्

कौन था मीर जाफर?

बीजेपी ने राहुल की तुलना अंग्रेजों के मददगार मीर जाफर से की। मीर जाफर का नाम गद्दारी का पर्यायवाची बन गया है। मीर जाफर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला का सेनापति था। उसने अंग्रेजों से मिलकर साजिश रची और प्‍लासी के युद्ध में नवाब को ठिकाने लगा दिया। प्‍लासी की लड़ाई (1757) में बंगाल के नवाब की हार ने भारत में ब्रिटिश हुकूमत की नींव रख दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.