27 साल पहले आई इस फिल्म के प्रोड्यूसर पर कर्जा, डायरेक्टर को क्रू ने धमकाया और किया बेइज्जत

Updated on 20-09-2025 01:12 PM
'कालिया' और 'शहंशाह' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले टीनू आनंद का अमिताभ बच्चन के साथ पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। निर्देशक की आखिरी डायरेक्टेड फिल्म 'मेजर साब' थी, जिसमें भी उन्होंने बिग बी को ही कास्ट किया था। और इसे एक्टर के अपने बैनर, एबीसीएल (अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के तहत बनाई गई थी। लेकिन फिर जो हुआ, वो इतिहास रहा क्योंकि कंपनी दिवालिया हो गई थी।

एक्टर-डायरेक्टर टीनू आनंद ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में उन चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की जिनका सामना उन्हें भारी आर्थिक तंगी के बीच फिल्म निर्देशन के दौरान करना पड़ा। उन्होंने बताया, 'जब अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेट की दुनिया में गए, तो वे दिवालिया हो गए। बदकिस्मती से मैं उस समय उनके लिए अपनी फिल्म, मेजर साब बना रहा था। हमने कितनी मुश्किल परिस्थितियों में काम किया, यह सिर्फ मैं ही जानता हूं। प्रोड्यसर के पास पैसे नहीं थे और उसने पूरी टीम को एक होटल में रखा था।'

टीनू आनंद ने दोबारा निर्देशन न करने का लिया फैसला

टीनू आनंद ने आगे रबा, 'जरा सोचिए, हालात क्या रहे होंगे। हर दूसरे दिन क्रू हड़ताल पर चला जाता था क्योंकि उन्हें पैसे नहीं मिलते थे। वो लोग काम न करने और सेट पर न आने की धमकी देते थे।' डायरेक्ट ने आगे बताया कि इन सब चीजों का असर उन पर इतना ज्यादा हुआ कि उन्होंने डायरेक्शन छोड़ने का फैसला कर लिया। 'मैंने तय किया कि मेजर साब के बाद मैं कभी डायरेक्शन नहीं करूंगा। क्योंकि जिस दर्द से मैं गुजरा हूं, उसे कोई नहीं समझ सकता। यूनिट ने मुझे बेइज्जत किया। मैं उन्हें थप्पड़ मार सकता था लेकिन वो मेरा प्रोडक्शन नहीं था। और मुझे डर था कि वो फिर से मुझ पर अटैक करेंगे। इसलिए सतर्क रहना पड़ा और गुस्से को कंट्रोल करना पड़ा।

अमिताभ बच्चन पर 90 करोड़ का था कर्ज, 55 लीगल केस

अमिताभ बच्चन की कंपनी ABCL के डूबने की बात हर कोई जानता है। एक्टर अमिताभ बच्चन ने पत्रकार वीर सांघवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह आर्थिक रूप से बर्बादी के कगार पर थे, तो उनका घर भी जब्त कर लिया गया था। उनकी सभी प्रॉपर्टीज भी सीज कर दी गई थीं। उन्हें 90 करोड़ रुपये चुकाने थे। उन पर 55 लीगल केस चल रहे थे और रोज लेनदार दरवाजे पर खड़े रहते थे।

'मेजर साब' का बजट और कलेक्शन

बता दें कि फिल्म 'मेजर साब' 26 जून, 1998 को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ के अलावा, अजय देवगन, सोनाली बेंद्रे और नफीसा अली थीं। 2 घंटे 45 मिनट की इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमिताभ बच्चन थे। बॉक्स ऑफिस पर इसने भारत में 20.27 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था और इसका बजट करीब 8 करोड़ रुपये था। ऐसे में ये हिट फिल्म थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.