उत्सवी माहौल में हो मंडला जिले का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-04-2023 05:50 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडला जिले में 27 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम उत्सवी माहौल में हो। ऐसा वातावरण बने कि लोग आकर्षित हों। कार्यक्रम में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में कोदो-कुटकी और अन्य मोटे अनाजों की जानकारी दी जाये। मंडला में होने वाले कार्यक्रम में 75 हजार हितग्राही शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में 27 अप्रैल को मंडला जिले के निवास ब्लॉक के नारायणगंज में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक ले रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित करेंगे। पेसा मोबिलाइजर, जन-सेवा मित्र, जन अभियान परिषद के सदस्यों से संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान वन्य-प्राणी प्रबंधन कार्यशाला में भी शामिल होंगे। कार्यशाला ग्राम मोचा में 27 से 29 अप्रैल तक होगी। वन्य-प्राणी प्रबंधन पर लघु फिल्म दिखाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यशाला में विदेश से आने वाले अतिथियों का स्वागत बेहतर हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.