पहले दिन 100 करोड़ पार'द राजा साब', प्रभास के सामने डायरेक्टर की फीस भी मामूली

Updated on 10-01-2026 01:07 PM
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' काफी धूम धड़ाके के साथ रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही इसने रेकॉर्ड कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने ओपनिंड डे पर ही दुनिया भर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर इस साल आनेवाली फिल्मों के लिए एक मील का पत्थर तैयार कर दिया है। हालांकि, इसी के साथ एक सच ये भी है कि क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ डायरेक्शन, एडिटिंग और हैवी वीएफएक्स में छिपती कलाकारों की कला के साथ-साथ सबसे अधिक सवाल प्रभास की फिल्म सिलेक्शन पर उठ रहे हैं। खैर, 400-450 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म के लिए कलाकारों की फीस की भी काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं किनकी झोली में कितने करोड़ रुपये आए हैं।

मारुति निर्देशित फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज का इंतजार फाइनली इस गुरुवार को खत्म हुआ जब इसे पेड स्क्रीनिंग के साथ रिलीज किया गया। यकीनन फिल्म की कहानी 'बाहुबली' नहीं निकली और सिनेमाघरों से क्रिटिक्स लगभग निराश होकर निकले। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले ही दिन 100.90 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है।

प्रभास की 'द राजा साब' की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी राजू यानी राजा साब (प्रभास) की है जो अपनी दादी गंगा मां (जरीना वहाब) के साथ किसी गांव में रहता है। वो हमेशा देखता है कि उसकी दादी अक्सर उसके दादा कनकराजू (संजय दत्त) को अक्सर याद करती है, जो कि एक चोर की तलाश में गए तो थे लेकिन फिर कभी वो लौटकर नहीं आए। एक दिन राजू को अचानक पता लगता है कि उसके दादा हैदराबाद में हैं लेकिन जब वो वहां पहुंचता है तो उसका सामना एक अजीब और खौफनाक हकीकत से होता है। उसे पता चलता है कि उसकी दादी देवनगर साम्राज्य की राजकुमारी हैं। अब उसके सामने दादी और दादा से जुड़ी जो पहेली है उसे सुलझाने वो एक घने जंगल में जाता है जहां वो अपने दादा की भुतहा हवेली में पहुंचता है। ये कहानी दर्शकों को बांधने में वैसी कामयाब नहीं दिख रही लेकिन पहले दिन की कमाई ने मेकर्स से लेकर फैन्स तक में जोश भर दिया है। फिल्मों के कलाकार की फीस की करें तो इस फिल्म के लिए प्रभास को भारी भरकम रकम दी गई है।

प्रभास को 'द राजा साब' के लिए कितनी मिली फीस

न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास को 'द राजा साब' के लिए 100 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि, ऐसी चर्चा रही है कि प्रभास अपनी फिल्मों के लिए 150 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने इस हॉरर कॉमेडी के लिए अपनी फीस में कटौती करने का फैसला किया। अब ये किसी हद तक जायज भी लग रहा है।

'द राजा साब' के लिए संजय दत्त को 'धुरंधर' से कम फीस

वहीं टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त को फिल्म में कनकराजू की भूमिका मिली है। कहा गया है कि इस फिल्म के लिए संजय को 5 करोड़ रुपये मिले जो 'धुरंधर' में मिली फीस से कम है। बता दें कि संजू बाबा ने 'धुरंधर' के लिए 8-10 करोड़ रुपये की फीस ली है।

बोमन ईरानी से लेकर मालविका मोहनन की कितनी फीस

फिल्म में अहम भूमका निभा रहे बोमन ईरानी को 1 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। इसी के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस में से एक मालविका मोहनन को कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये मिले। निधि अग्रवाल को 1.5 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलने की खबर है और रिद्धि कुमार को भी 'द राजा साब' के लिए 1 करोड़ रुपये मिलने की अटकलें हैं।

डायरेक्टर को 'द राजा साब' के लिए कितनी फीस मिली

यहां ये भी बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने ग्रेट आंध्र को बताया था कि उन्हें इस फिल्म पर 3 साल काम करने के लिए 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

प्रभास की अपकमिंग फिल्म कौन

प्रभास की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो संदीप रेड्डी वांगा की पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास एक गुस्सैल पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह का सफाया करना होता है। फिल्म में तृप्ति डिमरी उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.