आदमपुर के रण ने खत्म की दूरियां, एक मंच पर दुष्यंत चौटाला और कुलदीप बिश्नोई, BJP ने भरी हुंकार

Updated on 02-11-2022 06:32 PM

आदमपुर के रण ने राजनीतिक हरियाणा के दो बड़े परिवारों के बीच दूरियां मिटा दी। उपचुनाव में जीत के लिए मंच पर जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई एक साथ मंच पर आ गए। राज्य में भाजपा और जजपा की सरकार है। दोनों ही दलों के नेता भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सीट पर 3 नवंबर को मतदान होना है।


चौटाला और बिश्नोई राज्य के दो बड़े राजनीतिक घरानों से हैं, जो एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। एक ओर चौटाला देवी लाल के परपोते हैं। वहीं, भव्य के दादाजी का नाम भजन लाल है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दुष्यंत, बृजेंद्र और भव्य ने हिसार सीट के लिए दावेदारी पेश की थी। यहां से भाजपा के टिकट पर उतरे बृजेंद्र ने जीत दर्ज की थी।


चौटाला ने कहा, 'तीन साल पहले बृजेंद्र सिंह, भव्य और मैंने हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। आपने बृजेंद्र सिंह को लोकसभा भेजा। 6 महीने बाद मैंने उचाना से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचा। अब भव्य को भी दोबारा मौका मिला है। आपको उसे भी विधानसभा भेजना चाहे और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार में आपकी भी बात सुनी जाए।'


जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भव्य की दादी जसमा देवी समेत राज्य के कई मंत्री, विधायक सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सीएम खट्टर ने आदमपुर को भजन लाल की 'कर्मभूमि' कहा। इस दौरान उन्होंने बिश्नोई की तारीफ की और उन्हें 'बहादुर नेता' बताया। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस को उपचुनाव में एक झटका देने की अपील की। साथ ही संकेत दिए कि साल 2005 में कांग्रेस की 67 सीटें आने केबाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भजन लाल (गैर-जाट) को सीएम नहीं बनने दिया।


मैदान में कौन-कौन?
कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हिस्सा बने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य अपने पिता की सीट बचाने की कोशिश में हैं। वहीं, कांग्रेस ने पार्टी का दबदबा बनाए रखने के लिए जय प्रकाश पर भरोसा जताया है। जबकि, राज्य में सियासी एंट्री की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र सिंह को टिकट दिया है। खास बात है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गृहराज्य हरियाणा है। हाल ही में पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.