भोपाल के 5 नंबर री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को TNCP से मंजूरी

Updated on 19-12-2025 12:01 PM

मध्यप्रदेश के पहले री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट रविशंकर शुक्ल मार्केट के विकास का रास्ता साफ हो गया है। भोपाल के 5 नंबर स्थित आरएसएस मार्केट प्रोजेक्ट को हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की बैठक में प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) से भी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। अब नए साल में बोर्ड इसके लिए टेंडर जारी करेगा।

वहीं, 210 एकड़ में 371 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 प्रोजेक्ट के पहले चरण का टेंडर फाइनल हो गया। यह 121 करोड़ रुपए का टेंडर था।

बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मंडल के चेयरमैन व नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, वित्त विभाग के उप सचिव आनंद पटले, टीएनसीपी के संयुक्त संचालक केएस गवली, हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर राहुल हरिदास फटिंग, बोर्ड की मुख्य प्रशासकीय अधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव मौजूद थे।

हर सुविधा एक ही छत के नीचे राजधानी की बैरसिया तहसील के ग्राम बांदीखेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी 2.0) के डेवलपमेंट का टेंडर फाइनल हो गया। पहले राउंड का यह टेंडर 121 करोड़ रुपए का है। 371 करोड़ रुपए की लागत से 210.21 एकड़ में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन व विनिर्माण इंडस्ट्री से जुड़ी हर सुविधा एक ही छत के नीचे होगी।

पूरे प्रोजेक्ट को कवर्ड कैंपस में बिजनेस पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें एक एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक के कमर्शियल प्लाट आईटी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को अलर्ट किए जाएंगे। इस कैंपस में एसटीपी, इटीपी से लेकर कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं होंगी।

यहां एमपीएसईडीसी का एक प्रशासनिक भवन भी बनेगा। यह प्रोजेक्ट सरकार डिजिटल इंडिया एवं मेक इन इंडिया के तहत विकसित कर रही है। इस प्रोजेक्ट की लागत 371 करोड़ 95 लाख है। इसमें से 146 करोड़ 63 लाख रुपए केंद्र और 225 करोड़ 32 लाख रुपए राज्य का होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.