गौतमबुद्ध नगर में 108 एम्बुलेंस का कमाल: कहीं बची जान, कहीं गूंजी किलकारी, दो घटनाओं में बची तीन जिंदगियां

Updated on 04-02-2026 12:16 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवन रक्षक साबित हुई है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में जहां शारीरिक हमले की शिकार 33 वर्षीय महिला की समय पर इलाज से जान बचाई गई तो वहीं गौतम बुद्ध नगर में एम्बुलेंस कर्मियों ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराकर एक नवजात को जीवन दिया। दोनों घटनाओं ने आपातकालीन सेवाओं में 108 एम्बुलेंस की अहमियत को फिर से साबित कर दिया है।

हमले की शिकार महिला के लिए बनी संजीवनी

रबूपुरा इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय महिला की सोमवार को अचानक हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल कॉल कर सरकारी स्वास्थ्य सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही UP32 EG 4783 नंबर की 108 एम्बुलेंस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में मौजूद कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार देते हुए महिला को सुरक्षित रूप से रबूपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।एम्बुलेंस में तैनात EMT सतेंद्र कुमार ने पूरी मानवीय संवेदना, धैर्य और कुशलता के साथ मरीज की देखभाल की। PHC पहुंचने पर ERCP डॉक्टर प्रेमचंद्र ने तत्काल परामर्श दिया और डायक्लोफेनाक इंजेक्शन लगाया गया। मेडिकल टीम की सतत निगरानी से महिला की जान बचाई जा सकी।

एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

वहीं, गौतम बुद्ध नगर जिले में हैबतपुर, विशरख निवासी 21 वर्षीय अंजली पत्नी प्रशांत कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस बुलाई गई। एम्बुलेंस महिला को अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई।स्थिति को भांपते हुए एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन जगपाल, पायलट विकास और परिजनों की मदद से रास्ते में ही एम्बुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव कराया गया। अंजली ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद मां और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में भर्ती कराया गया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

108 सेवा की जमकर सराहना

इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्य विभाग ने 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता, प्रशिक्षित स्टाफ और समर्पण भावना की सराहना की। जिला एम्बुलेंस प्रभारी सत्यवीर सिंह ने त्वरित रिस्पांस की प्रशंसा की।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि एम्बुलेंस स्टाफ पहले भी सफल प्रसव करा चुका है। उत्कृष्ट कार्य के लिए ऑपरेशन हेड रोचक चौहान, जिला प्रोग्राम मैनेजर शेखर और EMT सतवीर ने एम्बुलेंस कर्मचारियों की जमकर तारीफ की और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए जाने की बात कही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.