पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगा घोषित

Updated on 02-04-2024 05:27 PM

भोपाल।  प्रदेश के पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10 से 15 अप्रैल के बीच में घोषित होने की संभावना है।प्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थी परिणाम के इंतजार में है। यह परिणाम एक अप्रैल को आना था, लेकिन अब तक 70 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हुआ है। मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक समाप्त करना था। वहीं शिक्षक मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम नहीं पूरा हो पा रहा है।ऐसे में अब तक अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट आना बहुत मुश्किल लग रहा है।अभी विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र ने जो समय-सारिणी तय किया था,उसके हिसाब से अप्रैल के पहले सप्ताह में पांचवीं व आठवीं का परिणाम आना था, लेकिन अब तक 30 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना है।

चार लाख विद्यार्थियों की कापियों को जांचने निजी स्कूल के शिक्षक लगे हैं

निजी स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम के चार लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं मिल रहे हैं।इस कारण निजी स्कूलों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।शिक्षकों ने पिछले साल का मानदेय नहीं मिलने से इस बार

की कापियों को जांचने से इंकार कर दिया है। राजधानी के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 3200 शिक्षकों को साढ़े पांच लाख से अधिक कापियाें को जांचने के लिए लगाया गया है। इसमें अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की कापियां जांचने के लिए निजी स्कूल के करीब डेढ़ हजार शिक्षक हैं।अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है।इस कारण मूल्यांकन में देरी हो रही है।

मूल्यांकन केंद्र ही नहीं पहुंचे 244 शिक्षक

भोपाल की अरेरा कालोनी के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए मूल्यांकन केंद्र पर 244 शिक्षक कापी जांचने ही नहीं पहुंच रहे हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू, पर्यावरण अध्ययन विषय के शिक्षक शामिल हैं।शिक्षक संगठनों का कहना है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में या स्कूल के ही किसी दूसरे काम में लगी थी, उन्हें भी इस 244 शिक्षकों की सूची में शामिल कर लिया गया है।

इनका कहना है

-पांचवीं व आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

उमा माहेश्वरी,अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.