प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाएं देशवासियों के खुशहाल और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करती हैं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Updated on 11-01-2024 11:47 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर जारी की जा रही राशि का उपयोग वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने तथा सबको साथ लेकर चलते हुए परिवार के सभी सदस्यों के हित में करें। यह राशि राज्य सरकार की ओर से इसी उद्देश्य से उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित करने के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सभी जिले वुर्चअली जुड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों का सदा से सम्मान रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहाँ देश को माता के रूप में माना गया हो। भारत देश का नाता अपनी माता से जोड़कर हमने अपनी विशेषता को दुनिया के सामने प्रकट किया है। हमारे सभी त्यौहारों और देवी-देवताओं में महिला का नाम आगे रहता है, यह उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी प्रयासों के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका वंदन और अभिनंदन है।

कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 से 15 जनवरी तक चलने वाले मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ भी किया। यह उत्सव महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन और आर्थिक सहायता का अंतरण भी सिंगल क्लिक से किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर तथा कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्य सरकार महिला, किसान, युवा और गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिला, किसान, युवा और गरीब इन चार जातियों के उत्थान पर बल दिया है। राज्य सरकार इन सभी के उत्थान व सशक्तिकरण के संकल्पित है। उनके द्वारा बनाई और क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं सभी देशवासियों के खुशहाल और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृष्टि और प्रबंधन के पड़ोसी देश भी प्रशंसक हैं।

प्रकृति से संबंधित हैं हमारे त्यौहार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति खुली किताब की तरह है। यह दुनिया और मनुष्यता को समझने का मौका देती है। हमारे सभी व्रत, त्यौहार, पर्व और उत्सव, उत्साह और उमंग के साथ हमारे सभी गुणों को विश्व के सामने प्रस्तुत करते हैं। हमारे त्यौहारों को मनाने का समय और तरीका यह सिद्ध करता है कि इनका प्रकृति से गहरा संबंध है। मकर संक्रांति भी उनमें से ही एक त्योहार है। हमारा प्रत्येक कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन से आरंभ होता है, जिसका अर्थ है सूर्य का स्मरण करना, यह अंधेरे को दूर कर आगे बढ़ने का विश्वास दिलाने वाले क्षण भी होता है।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और कार्ययोजना के अनुरूप प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार महिलाओं और बच्चों को एनीमिया जैसी बीमारी से मुक्त कराने की ओर विशेष ध्यान देगी।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मकर संक्रांति उत्सव सेवा और जनकल्याण की दृष्टि से निराश्रित और कमजोर लोगों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों में रह रहे लोगों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में हम प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को मकर संक्रांति पर कंगन और मिष्ठान भेंट किए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति उत्सव के शुभारंभ अवसर पर पधारीं बहनों को कंगन-मिष्ठान व अन्य सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री सचिन सिंह, आयुक्त महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले, आयुक्त सामाजिक न्याय श्री ई. रमेश कुमार तथा बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.