जेल जाते ही फूट-फूट कर रोया स्कूल संचालक:पीड़िता की मां ने कमिश्नर से की शिकायत

Updated on 15-05-2024 12:31 PM

भोपाल के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची से ज्यादती के मामले गिरफ्तार स्कूल संचालक मिनिराज मोदी और एसआई प्रकाश राजपूत को जेल भेज दिया गया है। जेल जाते समय वो फूट-फूट कर रोया। दोनों के खिलाफ 30 अप्रैल को मिसरोद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 13 दिन की जांच के बाद सोमवार को दोनों की गिरफ्तारी की गई। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची की मां ने अब बच्ची का मेडिकल करने वाली डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मां की ओर से पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की गई लिखित शिकायत में लिखा है कि 2 मई को बेटी का जेपी अस्पताल में तीसरी बार मेडिकल कराया गया। तब मुझे एक-दूसरे कमरे में बैठाया गया था। बच्ची का मेडिकल करने वाली डॉक्टरों ने उसे धमकाया। बच्ची के सामने उसकी निजी वस्तुओं को लेकर गलत शब्द कहे गए।

बच्ची की मां की ओर से दिए आवेदन में लिखा है कि 2 मई को बोर्ड में हुए मेडिकल के बाद से बच्ची बोल नहीं रही थी। खाने पीने में भी उसका मन नहीं लग रहा था। गुमसुम रहने लगी तो उसे बहलाकर चुप रहने की वजह पूछी। तब उसने रोते हुए बताया कि वादा करो अब आप कभी डॉक्टरों के पास नहीं लेकर जाओगी। मैने हामी भरी इसके बाद बच्ची ने बताया कि जब आप मेडिकल के दौरान दूसरे रूम में थीं। डॉक्टर आंटी ने मुझे डराया था। बच्ची की मां ने डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल संचालक की नई पहचान कैदी नंबर 843

इधर, आरोपी स्कूल संचालक मिनिराज ​​​​​​ को मंगलवार की शाम जेल भेज दिया गया। उसे विचाराधीन बंदी वार्ड के खंड ब में रखा गया है। उसे कैदी नंबर 843 दिया गया। इसी तरह सस्पेंड एसआई प्रकाश राजपूत को कैदी नंबर 844 के रूप में जाना था। हालांकि उसे जमानत मिल गई है। आज उसकी जेल से रिहाई हो जाएगी। प्रकाश राजपूत को पुलिस ने धारा 190 का आरोपी बनाया है। इसमें एक साल तक की सजा का प्रावधान है।

यह है मामला

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ एक निजी बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला मंगलवार को सामने आया। बच्ची को दाल-चावल में कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आया तो एक व्यक्ति उसके साथ गलत काम कर रहा था, जबकि एक अन्य व्यक्ति पास में ही खड़ा था। घटना चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है।

बच्ची 10 दिन पहले ही हॉस्टल में आई थी। मंगलवार रात पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR की है। हॉस्टल वार्डन समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIT गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। यह मिसरोद ACP रजनीश कश्यप की अध्यक्षता में काम करेगी। मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया और SI श्वेता शर्मा इसके सदस्य हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.