बीएसपी रावघाट परियोजना से जुड़े गाँव के नागरिकों के द्वितीय दल ने किया संयंत्र भ्रमण

Updated on 03-12-2024 01:27 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र न केवल इस्पात निर्माण के क्षेत्र में देश की ताकत बढ़ा रहा है, बल्कि सामाजिक और विकासात्मक प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रहा है। रावघाट परियोजना के तहत अपने सीएसआर गतिविधी के अंतर्गत प्रभावित गांवों को गोद लेकर, बीएसपी ने शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है। इसी क्रम में रावघाट परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे और बफर विलेज़ेस के वनांचल वासियों को औद्योकीकरण की झलक दिखाने, आज 2 दिसम्बर 2024 को बीएसपी ने प्रभावित क्षेत्रों के 20 नागरिकों के द्वितीय दल को संयंत्र का भ्रमण कराया, जहां उन्हें इस्पात निर्माण की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान रावघाट के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार और माइंस के अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों ने इन नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें संयंत्र भ्रमण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व भी 27 नवम्बर को बीएसपी ने रावघाट के प्रभावित क्षेत्रों के 20 युवाओं को संयंत्र का भ्रमण कराया। इसके बाद 5 दिसम्बर को को भी 20 नागरिकों के समूह को भिलाई इस्पात संयंत्र के भ्रमण के लिए लाया जायेगा। बीएसपी की सीएसआर पहल देश के सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, जिससे समाज में समावेशी विकास को बढ़ावा मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.