10 मई को अलीराजपुर से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण

Updated on 09-05-2023 05:20 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 मई को अलीराजपुर से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालन का निर्णय लिया गया था। जिलों में इस संबंध में आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रायसेन, सीहोर, देवास, धार, भोपाल, सीधी, उज्जैन, दतिया, खरगोन और ग्वालियर सहित विभिन्न जिलों के कलेक्टर्स से अभियान संबंधी तैयारियों की चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व में संचालित अभियान सफल रहे हैं। अभियान के प्रथम चरण, विकास यात्राएँ और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए किए गए पंजीयन का अभियान लोकप्रिय और सार्थक रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य यही है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्हें बिना लिए-दिए, समय पर बिना परेशानी के सेवा प्राप्त हो। जनता से जुड़े कार्यों में गड़बड़ करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं ग्राम और शहरों में जाकर अभियान का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्री भी जन सेवा अभियान में भागीदारी करेंगे। लंबित आवेदनों पर विभागों द्वारा समयबद्ध कार्यवाही होना चाहिए। नई प्राप्त शिकायतों को भी हल किया जाएगा। आम जनता को भटके बिना उनके द्वार पर सेवा देने के लिए कलेक्टर्स जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा बना लें। जिलेवार स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विश्लेषण भी किया जाए। आम जनता से जुड़ी 67 प्रमुख सेवाओं में प्रमुख रूप से जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, बँटवारा, अविवादित नामांत्रण, भवन अनुज्ञा, वाहनों का पंजीयन शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की समस्या का असल निराकरण होना चाहिए। यह कार्य सिर्फ कर्मकाण्ड नहीं होना चाहिए। अभियान में हुई कार्रवाई कलेक्टर्स की कर्मठता की परीक्षा भी है। अपने जिलों को समस्या विहीन बनाने का कार्य करें। वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाने की रूपरेखा निर्धारित कर ली जाए। नए आवेदन पत्रों पर भी कार्यवाही की जाए। इन प्रयासों से यह अभियान सार्थक होगा।

मुख्यमंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियाँ जानी, भोपाल में 12 मई को गो-रक्षा सम्मेलन होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संबंधित कलेक्टर्स से बातचीत कर आगामी सप्ताह विभिन्न जिलों में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मख्यमंत्री श्री चौहान ने 11 मई को मंदसौर जिले में महिला सम्मेलन और दाब युक्त सूक्ष्म वृहद परियोजना के भूमि-पूजन, 12मई को भोपाल के लालपरेड मैदान में गो-रक्षा संकल्प सम्मेलन और प्रदेश के सभी विकास खण्डों में 400 पशु एवं मवेशी एम्बुलेंस के लोकार्पण, 12 मई को ही सतना जिले के अमरपाटन और 13 मई को उमरिया जिलें में होने वाले महिला सम्मेलन संबंधी की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.