भारत आ रहा जहाज बस शुरुआत है... हूतियो ने इजरायल के जहाजों को लेकर किया खौफनाक ऐलान, लाल सागर में बढ़ा खतरा

Updated on 21-11-2023 12:58 PM
तेल अवीव: यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में एक जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज तुर्की से भारत आ रहा था। हूतियों का कहना है कि यह जहाज इजरायल का था। जहाज के हाईजैक के बाद हूतियों ने कहा है कि इजरायली जहाज उनके वैध लक्ष्य हैं। इस धमकी से इजरायल-हमास युद्ध का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। इसके अलावा लाल सागर के दूसरे जहाजों पर भी खतरा बना हुआ है। रविवार को जिस जहाज का अपहरण किया गया उसका नाम गैलेक्सी लीडर है। इस पर मौजूद अलग-अलग देशों के 25 क्रू मेंबर को बंधक बना लिया गया।

युद्ध की शुरुआत के बाद से ही यमन के हूती विद्रोही इजरायल के विरोध में हैं। हूतियों ने कई बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन इजरायल के दक्षिणी शहर इलियट पर दागे। हालांकि इजरायली एयर डिफेंस ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। हूती हमलों के कारण इजरायल का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम एरो-3 भी इस युद्ध में पहली बार एक्टिव हो गया। हूतियों ने कहा है कि वह हमास के साथ हैं। इसी तरह लेबनान, सीरिया और इराक में ईरान समर्थित आतंकी संगठन भी इजरायल पर हमला कर रहे हैं।

इजरायली जहाज हमारे टार्गेट

हूती सेना के अधिकारी मेजर जनरल अली अल-मोशकी ने संगठन के अल मसीरा टीवी स्टेशन को बताया, 'इजरायली जहाज कही भी हमारे वैध लक्ष्य हैं। हम कार्रवाई से संकोच नहीं करेंगे।' लाल सागर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक मार्गों में से एक है। लाल सागर की शुरुआत में ही बाब अल-मंडब जलडमरूमध्य है जो एक चोकपॉइंट है। इस क्षेत्र में जहाजों के लिए हूती विद्रोहियों की ओर से खतरा बढ़ गया है। गैलेक्सी लीडर जहाज पर बहामा का झंडा लगा था, जिसे एक जापानी कंपनी ने लीज पर ले रखा है। ब्रिटेन की कंपनी के पास इसका मालिकाना हक है, जिसमें इजरायली बिजनेसमैन की हिस्सेदारी है।

अभी तो बस शुरुआत है...

हूतियों का कहना है कि इजरायल के गाजा पर हमले के प्रतिशोध के रूप में उन्होंने इस जहाज को हाईजै किया था। रविवार को हूती प्रवक्ता ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे ने कहा कि उसे पता चला है कि विद्रोही हेलीकॉप्टर से जहाज पर चढ़े थे। ईरान ने भी एक जहाज पर कब्जे के लिए कुछ इसी तरह मिशन का इस्तेमाल किया था। बाद में हूती विद्रोहियों की ओर से वीडियो जारी किया गया, जिसमें दिख रहा था कि आखिर जहाज को कैसे हाईजैक किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.