आठ घंटे बिजली कटौती से हुआ बुरा हाल, आज इन 30 क्षेत्रों में होगी पांच घंटे बत्ती गुल

Updated on 21-05-2024 07:38 AM
भोपाल। जिले में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतिदिन रखरखाव के नाम पर छह से आठ घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे बिजली कटौती की गई ।इस वजह से गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। बिजली नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान तो हुए ही साथ ही पानी के लिए भी तरस गए। अब कंपनी द्वारा दानिशकुंज सहित 30 क्षेत्रों में मंगलवार को पांच घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली कटौती किए जाने से आमजन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी द्वारा ईंटखेड़ी क्षेत्र में विद्युत लाइन रखरखाव के चलते सोमवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक कटौती की गई। इस वजह से आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में दिनभर बिजली गुल होने से 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन चार से पांच घंटे अघोषित कटौती की जा रही है।

इस वजह से भी लोग काफी परेशान हैं। वहीं बिजली कंपनी ने बताया कि विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं होगी।

इन क्षेत्रों का होगा काम

दानिश हिल्स व्यू चार, कान्हाकुंज, दशहरा मैदान, आशीर्वाद कालोनी, गोल्डन हाइट्स, बंजारी बस्ती, सागर इंक्लेव, फाइन कैंपस, हरे-कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कालोनी, दानिश कुंज डीके एक और दो, साउथ एवेन्यू, सहकारी परिसर, विश्वकर्मा नगर, जनता क्वार्टर, छोला, शिवनगर, सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक गोहर महल, मालीपुरा, पीर गेट, लखेरापुरा, रेतघाट, अलीगंज, नूर महल, सूरज नगर, बरखेड़ीकलां और सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक तिरूपति हाइट्स, पद्मनाभ नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.