स्पीड कम थी, फिर खाई में कैसे गिरी Vaibhavi Upadhyaya की कार! वो हादसा, जिसने टीवी इंडस्‍ट्री को दिया बड़ा सदमा

Updated on 25-05-2023 09:47 PM
वैभवी उपाध्याय इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनकी मौत ने सभी को सन्न कर दिया। उनके दोस्त, फैमिली मेंबर्स और करीबी अभी भी सदमे में हैं। उनके अंतिम संस्कार पर हर किसी की आंखें नम थीं। वैभवी ने तीन महीने पहले 14 फरवरी को जय गांधी से इंगेजमेंट की थी। वो अपने मंगेतर के साथ ही 15 दिनों के लिए वेकेशन पर हिमाचल प्रदेश गई थीं। इसी दौरान कार का एक्सीडेंट हुआ और वो चल बसीं।


Vaibhavi Upadhyaya का भाई फ्लाइट से उस घटनास्थल के पास गए थे, जहां से एक्ट्रेस का शव बरामद किया गया था। चूंकि एक्सीडेंट हुआ था, इसलिए ये पुलिस केस बना। आखिर ये एक्सीडेंट कैसे हुआ, कब हुआ... हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट में जानिए पल-पल का पूरा अपडेट। क्योंकि जब एक्सीडेंट की खबर आई थी, तब ये कहा जा रहा था कि कार स्पीड में थी और कंट्रोल खोने की वजह से हादसा हो गया, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

वैभवी और उनके मंगेतर कार में ट्रैवल कर रहे थे। एक तीव्र मोड़ (Steep Turn) आया। उन्होंने अपोजिट डायरेक्शन से आ रहे ट्रक को गुजरने दिया। कार को वैभवी के मंगेतर चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार आगे की, ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से तेज झटका लगा और वैभवी जिस साइड बैठी थीं, उस तरफ खाई (घाटी) थी।

सिर पर लगी चोट, कार्डियक अरेस्ट

झटका बहुत जोरदार था, क्योंकि माना जाता है कि कार पलटते हुए खाई में जा गिरी। वैभवी के मंगेतर को दोनों हाथ में हल्की चोट लगी, लेकिन चूंकि वैभवी घाटी की तरफ बैठी थीं, इसलिए उन्हें गंभीर चोटें लगीं। दुर्भाग्य से उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना था। उनके सिर पर लोट लगी और स्पॉट पर ही मैसिव कार्डियक अरेस्ट आया। जल्द ही बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें बाहर लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इसी साल 14 फरवरी को हुई थी सगाई

जानकारी के मुताबिक, वैभवी ने इसी साल 14 फरवरी को बिजनेसमैन जय गांधी से सगाई की थी। दोनों सात महीने बाद शादी भी करने वाले थे। उनकी दोस्त आकांक्षा रावत ने बताया था कि ट्रिप पर जाने से पहले उनकी वैभवी से बात हुई थी। उन्होंने शादी की प्लानिंग के बारे में भी बातें की थीं।

अंतिम विदाई देने पहुंचे मंगेतर

वैभवी के मंगेतर का वीडियो सामने आया है। वो एक्ट्रेस को अंतिम विदाई देने शमशान घाट पहुंचे थे। उनके दोनों हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। वो सही से चल भी नहीं पा रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.