मन की मायाचार लोभरहित अवस्था ही उत्तम शौच धर्म है : मुनि संबुद्ध सागर

Updated on 23-09-2023 11:33 AM

भोपाल । दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व मंगलवार, 19 सितंबर से शुरू हो गए हैं। 10 दिवसीय इस पर्व के दौरान उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और ब्रह्मचर्य धर्म की साधना की जा रही रही। जैन मंदिरों में रोज विशेष धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। इसी सिलसिले में पुराने शहर के चौक बाजार में स्थित जैन मंदिर में मुनि संबुद्ध सागर महाराज ने शुक्रवार को पर्युषण पर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं को उत्तम शौच धर्म की महत्ता के बारे में बतलाया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अपने लोभ को सीमित करना चाहिए। अपने मन से राग, द्वेष, लोभ आदि का क्षय करना चाहिए। लोभ का नाश होने पर ही उत्तम शौच धर्म प्रकट होता है।

संसार के कार्यों में इतने मगन न हों कि आत्मा का विकास रुक जाए

मुनिश्री ने कहा कि कर्म काटने की विधि मात्र जिनेन्द्र भगवान के दरबार में ही मिलती है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें जिनेन्द्र भगवान का शासन मिला है। हम संसार के कार्यों में इतने मगन न हो जाएं कि कहीं हमारा आत्मा का विकास रुक जाए। संसार में जब लोगों को मोक्ष पाने का भाव या इच्छा खत्म हो जाएगी, तब इस दुनिया में प्रलय आएगा, लेकिन फिर भी यह जैन धर्म जीवित रहेगा।


मंदिरों में जारी हैं धार्मिक अनुष्ठान

श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के मंत्री मनोज आरएम ने बताया की पर्युषण पर्व के चौथे दिन नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में धर्मावलंबियों ने उत्तम शौच धर्म की आराधना भक्ति भाव से की गई। ट्रस्ट के एमपी नगर जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन आदि के बाद उत्तम शौच धर्म पर प्रवचन हुए। जैन मंदिर पर निशुल्क भोजन शाला पंचायत कमेटी द्वारा संचालित हो रही है, जिसमे प्रतिदिन 400 से 500 लोग शुद्ध भोजन ग्रहण कर रहे हैं।


बच्चों ने नाटक के जरिए बताया जंक फूड सेवन का नुकसान

पंचायत कमेटी के अध्यक्ष मनोज बांगा ने कहा कि रात्रि में चौक धर्मशाला में पाठशाला के बच्चों द्वारा फास्ट फूड, जंक फ़ूड के नुकसान एवं उससे बचने के तरीके पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया। सभी बच्चों को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.