असफलता से सफलता प्राप्त करने का सबसे बड़ा उदाहरण चंद्रयान-3 की सफलता - डा. वेद प्रकाश

Updated on 26-08-2023 12:31 PM

भोपाल। जीवन में सकारात्मक रहने का प्रयास करिये, अपना सर्वोच्च देने का प्रयास करिये। अगर इसमें कहीं कोई कमी हो जाती है तो हताश और निराश मत होए। असफलता से सफलता प्राप्त करने का सबसे बड़ा उदाहरण चंद्रयान-3 की सफलता से देखा जा सकता है। कुछ वर्ष पहले चंद्रयान 2 की असफलता पर जब हमारे वैज्ञानिक प्रधानमंत्री से लिपटकर रो रहे थे, इस मिशन की सफलता की नींव उसी दिन रख दी गई थी। यह कहना है दिल्ली के किरोड़ी मल कालेज में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा . वेद प्रकाश का। वे शुक्रवार को रवींद्र भवन में 'मन की बात' पर केंद्रित 100 घंटे की नानस्टाप मैराथन सेमिनार नाटआउट @100 में युवाओं से चर्चा कर रहे थे।

टास्क इंटरनेशनल पब्लिक पालिसी रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डा. वेद प्रकाश ने जीवन में मन की बात के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट्स, एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स उपस्थित हुए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय यह कार्यक्रम देश में पहली बार हो रहा है जिसे 100 घंटे, 100 दर्शक, 100 वक्ता थीम पर आयोजित किया है।

एक वैचारिक यात्रा है मन की बात

डा. वेद प्रकाश ने कहा कि मन की बात कहने, सुनने, समझने और अपनाने के लिए मन चाहिए। जब तक आपका मन नहीं होगा तब तक आप एक जिम्मेदार नागरिक नहीं बन पायेंगे। उन्होंने कहा कि मन की बात एक वैचारिक यात्रा है। यह आपकी सोच और विचार को भारतीयता की ओर ले जाने का माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि मन की बात की यह शृंखला भारत की उपलब्धियां, परंपरा, संस्कृति को जानने, पहचानने और सकारात्मक बातों को अपनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

भारत को बदलना है, सुनना जरूरी है

इग्नू के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार नीरज भारद्वाज ने कहा कि भाषा को जानना और भाषा के बारे में जानना दोनों अलग-अलग बात है। भारतीय संस्कृति का पहला पक्ष सुनना, बोलना और पढ़ना है। अच्छा श्रोता वही है जो अच्छा वक्ता होता है। इसलिए मेरा सभी युवाओं से आग्रह है कि वह सुनने की आदत डालें। नीरज ने कहा कि भारत को यदि बदलना है तो तुलसी को सुनना होगा, संस्कृति को समझना होगा। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा देश पांच सौ पचास रियासत में बंटा था, लेकिन इस देश को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। इस देश का जो एकीकरण हुआ है वह हमारे देश के लिए जरूरी था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.