पलक के बेघर होते ही इन दो सदस्यों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, एक को सलमान से पड़ी जमकर डांट

Updated on 26-06-2023 08:35 PM
पहली बार ओटीटी पर 'बिग बॉस' का दूसरा सीजन लेकर आए हैं सलमान खान। पहले ही दिन से शो ने अपनी रौनक बना ली है। इस शो में यूट्यूबर से लेकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सिलेब्रिटीज़ के अलावा विदेशी मॉडल जद हबीब को भी लिया गया है। यकीनन 'बिग बॉस' का टारगेट वो ऑडियंस भी हैं जो इस शो से अब तक दूर रहे हैं। खैर, जैसी कि उम्मीद थी, शो का पहला 'वीकेंड का वार' धमाकेदार रहा। पहली बार सलमान खान ने जिन लोगों की क्लास लगाई उनमें अकांक्षा पुरी और आलिया सिद्दीकी हैं। इसी के साथ इस घर से बाहर निकलने वालों में दूसरी रहीं पलक पुरसवानी। खतरा अब अगले दो कंटेस्टेंट पर भी आ गया है। ऐसा लग रहा है ओटीटी का ये शो शुरुआत से ही अपनी रफ्तार में है और स्लो पिच पर रहने के लिए तैयार नहीं।


शो के शुरू होने के एक ही हफ्ते के अंदर दो लोग घर से बेघर हो गए हैं। शुरुआत में 24 घंटे के अंदर पुनीत सुपरस्टार और फिर 'वीकेंड का वार' पर पलक पुरसवानी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके बाद दूसरे हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें घर के दो सदस्यों पर अब तलवार लटक गई है। इस नॉमिनेशन के लिए 'बिग बॉस' ने घरवालों के लिए एक टास्क रखा था। इसी टास्ट में आलिया सिद्दीकी और जिया शंकर दो ऐसे नाम सामने आए, जो नॉमिनेट हुई हैं।

नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को क्या करना था

दूसरे हफ्ते के लिए नॉमिनेशन टास्क का नाम 'Circle of Truth' रखा गया। इस टास्क में घर के सभी सदस्यों को किन्हीं तीन कंटेस्टेंट्स के नाम के आगे बजर दबाकर उन्हें नॉमिनेट करना था। बिग बॉस के निर्देश का मुताबिक, जिस भी कंटेस्टेंट्स के लिए तीन या उससे ज्यादा बजर दबेंगे उनका नाम इस वीक के नॉमिनेश लिस्ट में होगा। इस टास्क में आलिया सिद्दीकी और जिया शंकर नॉमिनेट हुईं। मजेदार ये है कि गलती से जिया ने खुद के लिए ही बजर दबा दिया। हालांकि इस टास्क में मनीषा रानी और जद हदीद दो ऐसे कंटेस्टेंट निकले जिन्हें किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया।
आलिया सिद्दीकी को बताया गया सबसे कन्फ्यूजिंग कंटेस्टेंट
आलिया को लोगों ने कन्फ्यूजिंग कंटेस्टेंटे बताकर नॉमिनेट किया। अविनाश सचदेव, अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट ने उन्हें नॉमिनेट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कई चीजें जानकर इग्नोर करती हैं और बाद में भूल जाने का बहाना करती हैं।

देखिए, किस सदस्य ने किसके लिए बजर दबाया-
बेबीका के लिए- अभिषेक और जिया (सेफ)
आलिया के लिए- पूजा, अविनाश और अभिषेक मल्हान (नॉमिनेटेड)
जिया के लिए- मनीषा, बेबीका और जीया ने खुद दबाया गलती से (नॉमिनेटेड)
सायरस के लिए- आभिषेक और आलिया (सेफ)
अभिषेक के लिए- सायरस और बेबीका (सेफ)
अकांक्षा के लिए- केवल बेबीका (सेफ)
अविनाश के लिए- जिया और आलिया (सेफ)
पूजा के लिए- केवल आलिया (सेफ)
जद हदीद- किसी ने नहीं (सेफ)
मनीषा रानी के लिए- किसी ने नहीं (सेफ)

पूजा भट्ट ने 'फुकरा इंसान' को बताया विनर का दावेदार
इसी दौरान पूजा भट्ट और 'फुकरा इंसान' यानी अभिषेक मल्हान की नई दोस्ती की शुरुआत होती दिखी है। ऐसा कहा जा रहा है कि मनीषा रानी ने अपनी बातों से ऑडियंस का दिल जीत लिया है। पूजा को लगने लगा है कि अविनाश की तुलना में 'फुकरा इंसान' में ओटीटी के विनर बनने का ज्यादा चांस है।
आलिया और अकांक्षा पुरी को सलमान से लगी है जमकर फटकार
'द खबरी' ने ट्विटर पर बताया है कि इन नॉमिनेशन में आलिया के घर जाने के चांस हैं। यानी जिया इस नॉमिनेशन में सुरक्षित रहेंगी। बता दें कि 'वीकेंड का वार' में आलिया को सलमान खान फटकार लगाते दिखे। सलमान ने कहा- आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। आपको ऐसा लगता है कि शो में आकर आप अपनी पर्सनल लाइफ की बात करेंगी और आप खेल जीत जाएंगी तो आप गलत सोच रही हैं। सलमान ने आलिया का फटकार लगाते हुए यहां तक कहा कि आपने कम नहीं बल्कि बहुत कुछ कहा है घर के बाहर भी और घर के अंदर भी। उन्होंने कहा- आपने हर एक को पकड़कर अपना वर्जन सुनाया है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि ऐसा होने वाला नहीं है। सलमान खान ने आलिया के अलावा बेबिका धुर्वे के बारे में झूठी बात फैलाने को लेकर आकांक्षा पुरी को जमकर झाड़ लगाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.