लोगों को लुभा रही चैतन्य देवियों की झांकी

Updated on 19-10-2023 03:51 PM

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि पर नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ईमर्सिव डोम के बाजू में स्थित एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड-शान्ति शिखर में सजायी गई चैतन्य देवियों की झॉंकी अपनी अलौकिकता के कारण लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

इस झांकी का शुभारम्भ सीआईडी महानिरीक्षक सुशील त्रिवेदी, वाणिज्यिक न्यायालय के न्यायाधीश जयदीप गर्ग, श्रीमती शिवानी गर्ग, समाजसेवी कुलदीप ढांड एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इसी प्रकार शान्ति सरोवर रायपुर में आयोजित चैतन्य देवियों की झॉंकी का अवलोकन कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी के डायरेक्टर एन.वी. रमना राव ने कहा कि चैतन्य देवियों की झांकी अद्भुत एवं दर्शनीय है। उन्हें शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर के सुन्दर परिसर में आकर गहन शान्ति की अनुभूति हुई। जीवन की सभी समस्याओं का समाधान राजयोग मेडिटेशन के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।



यह झांकी 24 अक्टूबर तक रहेगी तथा इसे देखने का समय प्रतिदिन शाम को 6 से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। इस झांकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल रंगमंच पर विराजित शिवशक्तियों की महिमा का लाईट एण्ड साउण्ड के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.