टीचर बच्चियों से अपने बच्चों की पॉटी साफ करवाती, पैर दबवाती; आपबीती बताते हुए सिसक कर रोने लगी मासूम, जानें पूरा मामला

Updated on 13-02-2025 11:57 AM
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी में एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका पर छात्राओं से पैर दबवाने और अन्य अनुचित काम करवाने का आरोप लगा है। यह घटना मंगलवार को शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर बारापत्थर में हुई।

स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब कैद हो गया। अभिभावकों ने शिक्षिका सुजाता मड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षिका ने आरोपों से इनकार किया है और प्रशासन को चुनौती दी है। प्राचार्य पर भी मामले को दबाने का आरोप है। यह घटना महिलाओं के उत्थान के सरकारी प्रयासों पर सवाल उठाती है। पिछले साल भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

ऐसा खुला सारा खेल


मामला तब प्रकाश में आया जब छात्राओं ने अपने अभिभावकों को आपबीती सुनाई। अभिभावकों ने तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए जिला कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग और सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन से शिकायत की।

अपने बच्चों की पॉटी साफ करवाई


शिकायत में बताया गया कि सुजाता मड़के बच्चियों से अपने बच्चे की पॉटी साफ करवाती थी। साथ ही, जब बच्चे मना करते थे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करती थी। इसके अलावा वह छोटी बच्चियों से अपने पैर भी दबवाती थी। अभिभावकों ने इन घटनाओं के वीडियो भी बनाए हैं।

टीचर ने दी खुली चुनौती


जब इस बारे में शिक्षिका सुजाता मड़के से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रशासन मुझे यहां से कहीं और ट्रांसफर करेगा। यह बयान प्रशासन के लिए एक खुली चुनौती जैसा है।

प्राचार्य की स्थिति भी संदिग्ध


इस मामले में स्कूल के प्राचार्य राजकुमार शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध है। जब बच्चियों ने उनसे शिकायत की तो उन्होंने शिक्षिका का पक्ष लिया और बच्चियों को डांटकर चुप करा दिया। अभिभावकों ने जब प्राचार्य से शिकायत की तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि आप जो कर सकते हो कर लो, मेरा कुछ नहीं कर सकते। इससे लगता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी हो चुका मामला


यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। पिछले साल कन्या छात्रावास बोरदई में भी अधीक्षिका पर छात्राओं ने आरोप लगाया था। छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने के लिए हड़ताल भी की थी। प्राचार्य मनोहर राहंगडाले ने इस मामले की जानकारी कलेक्टर और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.