जेपी अस्‍पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय डाक्‍टरों की टीम, पहले दिन देखे दस्‍तावेज

Updated on 06-06-2023 06:39 PM
भोपाल। शहर के जयप्रकाश (जेपी) चिकित्‍सालय में राष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों पर मरीजों को उपचार देने के इंतजामों को देखने केंद्र स्तरीय टीम ने निरीक्षण के लिए पहुंच गई है। पहले दिन अस्पताल में निरीक्षण के दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच की है। टीम ने यह देखा कि अब 18 बिंदुओं पर फोकस करते हुए व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है या नहीं। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की तीन सदस्यों की टीम सात जून तक अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखेगी।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें टीम अस्पताल का आपरेशन थिएटर सहित अन्य इंतजामों को देखेगी। टीम में डा. सुजय विष्णु, डा. रूफ हुसैन और मेजर मनोज भट्ट शामिल हैं। वहीं मरीजों के उपचार, ओपीडी, आइपीडी, दवा वितरण, आपरेशन आदि के रिकार्ड संधारण की स्थिति का भी टीम ने निरीक्षण किया है।

इन विभागों में सुविधाओं को परखेगी टीम
एनक्यूएस में सर्विस प्रोवीजन, पेशेंट राइट्स, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेज, क्लीनिक सर्विसेज, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट और आउटकम सहित आठ एरिया तय किए हैं। इन सभी एरिया के 18 विभागों एक्सीडेंट और इमरजेंसी डिपार्टमेंट, आउट पेशेंट डिपार्टमेंट, लेबर रूम, ऐंटीट्राइज वार्ड, सिक न्यूबर्न केयर यूनिट, पोषण पुर्नवास केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, आपरेशन थियेटर, पोस्टमार्टम यूनिट, आइसीयू, इंडोर पेशेंट डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लैब सर्विसेज, रेडियोलाजी, फार्मेसी, एक्सलियरी सर्विसेज, मर्चुरी और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन शामिल हैं, जिनके आधार पर समग्र निरीक्षण किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.