मध्यप्रदेश की शैक्षणिक गतिविधियों का अध्ययन किया छत्तीसगढ के दल ने

Updated on 27-09-2022 04:57 PM

मध्यप्रदेश में निपुण भारत अभियान के तहत संचालित मिशन अंकुर की गतिविधियों के अध्ययन के लिए इन दिनों छत्तीसगढ राज्य के शिक्षा अधिकारियों का दल मध्यप्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर है। इस दौरान दल ने आज राज्य शिक्षा केन्द्र में मिशन अंकुर के तहत किए जाने वाले कार्यो की जानकारी ली। संचालक धनराजू एस और अपर मिशन संचालक लोकेश कुमार जांगिड़ ने दल के सदस्यों को मध्यप्रदेश के उल्लखनीय कार्यो की जानकारी के साथ ही अपनायी गई कार्य प्रक्रिया से भी अवगत कराया। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए इसे अपने राज्य में भी अपनाने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के द्वारा प्रारंभिक कक्षाओं में ही बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ हुए निपुण भारत अभियान को मध्यप्रदेश में मिशन अंकुर नाम से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों में पढने-लिखने और गिनने की वांछित योग्यताएं निर्धारित समय में विकसित की जाना हैं। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ने तेजी से कार्य कर पाठ्य सामग्री एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण के साथ ही वृहद स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण जैसे कार्य समय पूर्व ही पूर्ण किए है। प्रदेश के इन्हीं उपलब्धी पूर्ण कार्यों के अध्ययन कर उन्हें अपने राज्य में अपनाने की दृष्टि से छत्तीसगढ के स्कूल शिक्षा विभाग का 16 सदस्यीय दल मध्यप्रदेश दौरे पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.