'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम ने की इफ्तार पार्टी, तस्वीर ने जीत लिया फैन्स का दिल

Updated on 03-04-2023 06:39 PM
टीवी के पॉपुलर सिटकॉम शोज में शुमार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। शो के साथ-साथ हर किरदार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि दयाबेन जैसे किरदार के 6 साल से गायब होने के बाद लोग आज भी इसे याद करते हैं और शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। खैर, इस समय 'तारक मेहता' शो अपनी इफ्तार पार्टी को लेकर चर्चा में है। हाल ही मेकर्स ने शो की टीम के लिए सेट पर एक इफ्तार पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

ये तस्वीरें एक्टर Tanmay Vekaria ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तन्मय Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा का रोल प्ले करते हैं। शो की कास्ट और क्रू के लिए रखी गई इफ्तार पार्टी में पोपटलाल यानी श्याम पाठक से लेकर सोनालिका समीर जोशी और सुनैना फौजदार भी नजर आईं। तस्वीर में जो माहौल दिखा, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है। सामने जहां शो की टीम पोज दे रही है, वहीं पीछे मुस्लिम कलाकार इफ्तारी से पहले दुआ पढ़ते नजर आ रहे हैं।

फैन्स हुए मुरीद, यूं की तारीफ

'तारक मेहता' के सेट से आई इफ्तार पार्टी की इस तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया और उन्होंने मेकर्स की खूब तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'यह शो हमारे देश की खूबसूरती और एकता को दर्शाता है।' एक और फैन ने लिखा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि हिंदू किस कदर मुस्लिमों और उनके त्योहारों का सम्मान करते हैं। नेताओं ने सब बर्बाद कर दिया नहीं तो आज पाकिस्तान और भारत की अच्छी दोस्ती होती।'

2008 में लॉन्च हुआ शो, दयाबन का इंतजार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को Asit Modi ने 2008 में लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक यह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। जेठालाल से लेकर दयाबेन, तप्पू और बापूजी तक, हर किरदार 14 साल बाद भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हालांकि लोग पिछले 6 साल से 'तारक मेहता' में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.