'मामला लीगल है 2', Mismatched 4, 'ढिंढोरा 2' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर रिलीज, दिखेगी करगिल युद्ध की कहानी

Updated on 04-02-2026 12:56 PM
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साल 2026 के लिए अपने शोज, वेब सीरीज और फिल्मों की जो नई स्लेट जारी की है, उसमें सुपरहिट सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन भी शामिल है। इस लीगल ड्रामा का पहला सीजन साल 2024 में आया था और खूब पसंद किया गया। रवि किशन और निधि बिष्ट के साथ सीरीज में कई कलाकार थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इसमें जान डाल दी। इसी तरह 'मिसमैच्ड' भी खूब हिट रहा। इसके तीन सीजन पहले ही आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला और अब इस साल यह चौथे सीजन यानी Mismatched 4 के साथ लौट रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपने 10 साल पूरे होने पर जिन शोज के सीक्वल्स का टीजर रिलीज किया है, उनमें 'ढिंढोरा 2' भी शामिल है। इसके अलावा एक नई सीरीज भी शामिल है, जिसका नाम है 'ऑपरेशन सफेद सागर'। इन चारों प्रोजेक्ट्स में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल से लेकर रवि किशन, प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ का नाम शामिल है।

चलिए यहां देखिए ' मामला लीगल है सीजन 2 ', Mismatched Season 4, 'ढिंढोरा 2' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर और जानिए क्या है कहानी और कास्ट:
पहले सीजन (मामला लीगल है) में पटपड़गंज जिला कोर्ट की अजीबोगरीब पर हंसाने वाली कहानियां दिखाई गई थीं और ये दूसरे सीजन में भी जारी रहने वाली हैं। एक बार इसमें दर्शकों को अजीबोगरीब कोर्ट केस देखने को मिलेंगे, जिनमें कॉमेडी का तड़का भी लगेगा। इस कोर्ट रूम ड्रामा में रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला अग्रवाल, बृजेंद्र काला, अनंत वी जोशी और विजय राजोरिया अपने-अपने किरदारों में वापसी करेंगे। टीजर की शुरुआत वकील अनन्या श्रॉफ से होती है, जिनसे त्यागी जी यानी रवि किशन माफी मांगते हैं कि उन्हें पार्किंग में बैठना पड़ा। फिर कहते हैं कि उन्हें तो पार्किंग में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद रवि किशन फुल फॉर्म में एंट्री मारते हैं और कहते हैं- त्यागी नाम नहीं मेरा, एटिट्यूड भी है।
दरअसल, रवि किशन का किरदार यानी वीडी त्यागी अब जज बन चुका है। नई पावर आई है तो नई जिम्मेदारी भी। लेकिन जैसे और तगड़े केस सामने आते हैं, तो सभी वकीलों की जिंदगी जह्नुम बन जाती है।यह एक कॉमेडी सीरीज है, जो साल 2021 में आई थी और अब दूसरा सीजन आने वाला है। 3 फरवरी को दूसरे सीजन का टीजर रिलीज किया गया, और इसके जरिए एक्टर-सिंगर भुवन बाम वापसी कर रही हैं। यह सीरीज भुवन बाम की 'बीबी की वाइन्स' के मशहूर किरदारों पर आधारित है। 'बीबी की वाइन्स' में भुवन बाम ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए थे, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। अब 'ढिंढोरा 2' में वह अपने दो हिट किरदार जैसे समीर और टिटू मामा को फिर से निभाएंगे। अनाउंसमेंट वीडियो में भुवन को टिटू से नेटफ्लिक्स के साथ डील फाइनल करने की बातचीत करते हुए दिखाया गया है। लेकिन भुवन को इस बात की जानकारी नहीं है कि टिटू ने पहले ही शो में अपनी जगह पक्की कर ली है। अनाउंसमेंट वीडियो देखें।

'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर

इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। इसमें उस ऑपरेशन सफेद सागर की अनसुनी कहानी देखने को मिलेगी, जिसने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ दिया था। यह सीरीज भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1999 के करगिल युद्ध पर आधारित है, पर इसे वायुसेना के नजरिए से दिखाया गया है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, आदिल हुसैन, दीया मिर्जा, 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली और मिहिर आहूजा जैसे कलाकार हैं। टीजर में दिखाया गया है कि करगिल युद्ध के दौरान जब ऑपरेशन सफेद सागर की शुरुआत हुई थी, तो किन चुनौतियों का सामना किया था और कैसे पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया था।

Mismatched Season 4 का टीजर

नेटफ्लिक्स की यह हिट रोमांटिक कॉमेडी सीरीज रही है और अब इसका चौथा सीजन आ रहा है, जो आखिरी होगा। इसमें ऋषि और डिंपल की कहानी का अंत हो जाएगा। सीरीज में जहां ऋषि का किरदार रोहित सराफ ने निभाया है, वहीं प्राजक्ता कोली ने डिंपल का रोल प्ले किया है। चौथे सीजन में ऋषि और डिंपल पिछले तीन सीजन में घटी घटनाओं के बारे में बताएंगे, पुराने दिनों की याद दिलाएंगे। दिखाया जाएगा कि कैसे कितने दिल टूटे और फिर तब जाकर ऋषि और डिंपल एक हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.