आरजीपीवी के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका

Updated on 03-04-2024 12:53 PM

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले मामले में अब तक मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार की याचिका पर जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। इस मामले में तीन मार्च को एफआइआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार की तलाश में एसआइटी की तीन टीमें जुटी थीं।

वहीं तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत का आवेदन प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा, जिस पर सरकारी अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संकर्षण प्रसाद पाण्डेय ने बुधवार के लिए फैसला सुरक्षित कर लिया है।

इधर, आरजीपीवी के सरकारी खाते से 19.48 करोड़ रुपये निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले की जांच भोपाल पुलिस ने तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तारी से बचने के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत सहित तीन आरोपित लापता हो गए हैं। इस मामले की जांच में पारदर्शिता लाने के लिए एबीवीपी ने तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था।

मामले में कुमार मयंक की हो सकी है गिरफ्तारी

विवि के तत्कालीन कुलपति डा. सुनील कुमार ने सोमवार को भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। सुनवाई बुधवार को होगी। भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा और आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, लेकिन सिर्फ एक की गिरफ्तारी हो सकी है। 22 मार्च को कुमार मयंक की गिरफ्तारी हुई थी। इससे पहले भोपाल जिला न्यायालय में तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत ने जमानत याचिका लगाई थी, उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.