इन 5 वेब सीरीज के रोमांचक ट्विस्ट और क्लाइमैक्स नहीं छोड़ेंगे आपका पीछा! आपने देखी?

Updated on 26-03-2023 08:26 PM
जैसे-जैसे ओटीटी का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे ही यहां नए कंटेंट की बहार आ रही है। रोमांस से लेकर थ्रिल, मर्डर मिस्ट्री, क्राइम सीरीज, लस्ट, धोखा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर...मतलब ओटीटी पर दर्शकों के लिए हर तरह का कंटेंट मौजूद है। अब लोग घर बैठे ही अपने लैपटॉप, फोन या टीवी स्क्रीन पर अपनी पसंद की वेब सीरीज या कोई भी मसाला देख सकते हैं। लेकिन इस कंटेंट की बाढ़ में हम कभी-कभी कुछ अच्छी वेब सीरीज को मिस कर जाते हैं या फिर कई बार उनका 'खराब या औसत' रिव्यू देखकर पीछे हट जाते हैं। जबकि असल में वो वेब सीरीज कमाल की होती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी भारतीय वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वैसे तो औसत रिव्यू मिला, लेकिन उनका क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एकदम चौंकाने वाले हैं। इनमें से एक वेब सीरीज ऐसी है, जिसके खौफनाक क्लाइमैक्स की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

1. तब्बर

तब्बर का मतलब होता है परिवार। यह वेब सीरीज 15 अक्टूबर 2021 में रिलीज हुई थी। इस थ्रिलर वेब सीरीज को अजीतपाल सिंह ने डायरेक्ट किया। पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, रणवीर शौरी और कंवलजीत सिंह जैसे एक्टर्स से सजी इस वेब सीरीज की कहानी से लेकर ट्विस्ट और टर्न्स होश उड़ाने वाले हैं। जब बात परिवार पर आती है तो एक इंसान किस हद तक जा सकता है और कैसे सही-गलत के फर्क को मिटा सकता है, वह तो इस वेब सीरीज में देखने को मिलता ही है। साथ ही एक ऐसा क्लाइमैक्स देखने को मिलता है, जो दिल दहला देता है। इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। इस वेब सीरीज को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो देख डालिए। यह सोनी लिव पर उपलब्ध है। IMDB पर इसे 8.3 रेटिंग मिली है।

2. ग्रहण

'तब्बर' में अगर पवन मल्होत्रा ने आपके होश उड़ाए हैं तो फिर उनकी अदाकारी का एक और नमूना 'ग्रहण' में भी देखने को मिलता है। 1984 के दंगों पर आधारित इस वेब सीरीज में वामिका गब्बी, अंशुमन पुष्कर और जोया हुसैन हैं। इस वेब सीरीज में खूब सारे ट्विस्ट और रोमांचक मोड़ हैं। एक झकझोर कर रखने देने वाली मिस्ट्री है तो फिर मासूम सी और प्यारी सी लव स्टोरी भी है। पर साथ ही भावनाओं का एक भंवर भी है, जिसमें कोई एक बार फंसा तो निकलना मुश्किल हो जाता है। 'ग्रहण' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। IMDB पर इसे 8.3 रेटिंग मिली है।

3. काफिर

'काफिर' वेब सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी और यह सबसे अंडररेटेड वेब सीरीज है। इसमें दीया मिर्जा और मोहित रैना लीड रोल में नजर आए थे। वेब सीरीज की कहानी गलती से भारत पहुंची एक पाकिस्तानी लड़की की है, जो दिल-दिमाग पर हमेशा के लिए छप जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह आतंकवाद और इसकी लड़ाई के बीच इंसानियत मर रही है, उसका दम घुट रहा है। इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। IMDB पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है।

4. स्मोक

'स्मोक' वेब सीरीज 2018 में आई थी। इसमें कल्कि केकलां, गुलशन देवैया, जिम सार्भ और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार हैं। रोमांचक ट्विस्ट और टर्न्स से लबरेज इस वेब सीरीज को अगर आपने अभी तक नहीं देखा हो तो जरूर देख डालिए। इस वेब सीरीज में 11 एपिसोड हैं। इसे Eros Now ऐप पर देखा जा सकता है। वेब सीरीज की कहानी और गोवा पर आधारित है, जिसके बैकग्राउंड में ड्रग्स के साथ-साथ ऑर्गनाइज्ड क्राइम है। कैसे देश-विदेश के कुछ गैंगस्टर गोवा और इस नशे के धंधे पर कब्जा जमाना चाहते हैं, उसे 'स्मोक' में दिखाया गया है। इसके रोमांचक ट्वि्स्ट आपको आखिर तक बांधे रखेंगे। IMDB पर इसे 7.3 रेटिंग मिली है।


5. भ्रम

हॉरर जॉनर के फैन्स हैं तो वेब सीरीज 'भ्रम' जरूर आपको डरा पाने में कामयाब होगी। कल्कि केकलां और भूमिका चावला स्टारर यह वेब सीरीज ZEE5 पर देखी जा सकती है। इसमें भूमिका चावला ने कल्कि की बहन का रोल प्ले किया है। ट्विस्ट और मिस्ट्री ऐसी है कि आखिर तक अंदाजा ही लगाते रह जाओगे पर सीट नहीं छोड़ पाओगे। यह एक हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। 'भ्रम' 2019 में रिलीज हुई थी। IMDB पर इसे 6.4 रेटिंग मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.