शुरू हुई 8 के बीच 'टिकट टू फिनाले' जंग, तान्या बोलीं-तू अकेली पहुंचेगी नहीं वहां

Updated on 26-11-2025 02:26 PM
'बिग बॉस 19' अब अपने अंत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दर्शकों में इसे लेकर बेचैनी और बढ़ गई है कि शो का विनर कौन होगा। इस वक्त घर के अंदर 'टिकट टू फिनाले' की रेस की चर्चा है। इस गेम का इंतजार केवल दर्शकों को ही नहीं बल्कि घरवालों को भी खूब रहता है क्योंकि यही गेम तय करता है कि विनर की आखिरी रेस में आखिर कौन-कौन दावेदार होगा।

'बिग बॉस 19' से 'टिकट टू फिनाले' गेम का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें 8 खिलाड़ी अपनी जान लगाते दिख रहे हैं। 'बिग बॉस' इस गेम को समझाते हुए अनाउंस करते हैं, 'एक दरिया है आग का, बस इसमें आपको डूब कर नहीं चलकर जाना है। इस कार्य के अंत तक चार लोगों का टिकट टू फिनाले पाने का सपना इस आग के दरिया में जलकर भस्म हो जाएगा।'
'बिग बॉस 19' अब अपने अंत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दर्शकों में इसे लेकर बेचैनी और बढ़ गई है कि शो का विनर कौन होगा। इस वक्त घर के अंदर 'टिकट टू फिनाले' की रेस की चर्चा है। इस गेम का इंतजार केवल दर्शकों को ही नहीं बल्कि घरवालों को भी खूब रहता है क्योंकि यही गेम तय करता है कि विनर की आखिरी रेस में आखिर कौन-कौन दावेदार होगा।

'बिग बॉस 19' से 'टिकट टू फिनाले' गेम का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें 8 खिलाड़ी अपनी जान लगाते दिख रहे हैं। 'बिग बॉस' इस गेम को समझाते हुए अनाउंस करते हैं, 'एक दरिया है आग का, बस इसमें आपको डूब कर नहीं चलकर जाना है। इस कार्य के अंत तक चार लोगों का टिकट टू फिनाले पाने का सपना इस आग के दरिया में जलकर भस्म हो जाएगा।'

टिकट टू फिनाले का विनर कैसे तय

इस गेम के लिए 'बिग बॉस' ने गार्डन एरिया में 'वेल ऑफ डेस्टिनी' की बिसात बिछाई जो ये तय करने वाला है कि कौन वो चार दावेदार होंगे जिन्हें टिकट टु फिनाले मिलने वाला है। दरअसल ये एक जादुई कुआं है, जिसके साथ टास्क के कुछ नियम भी हैं लेकिन ये इतने आसान नहीं। इस गेम में कंटेस्टेंट् को एक स्टिक को कंधे पर रखना है और जहां दोनों छोर पर दो बोल रखे हैं। एक में लाल रंग का पानी और दूसरे में हरे रंग का पानी रखा गया है। इस दौरान कंधे पर स्टिक रखकर उन्हें कहीं भी रुकना नहीं है, बस चलते रहना जरूरी है। इस दौरान अगर लाल रंग का पानी बिखर जाता है और हरे रंग की लाइन तक पहुंच जाता है तो वो घर का वो सदस्य एलिमिनेट हो जाएगा। इस गेम में कुल तीन राउंड हैं और हर राउंड में कोई एक कंटेस्टेंट आउट होने वाला है। इस टास्क में अंत तक जो भी कंटेस्टेंट लाल रंग का पानी बचाकर रखेगा, वो टिकट टू फिनाले का विनर होगा

इस टास्क में कुल 4 रेस

इसी के साथ घरवाले इस आग के दरिया को पार करने के लिए कूद पड़ते हैं। इस गेम में एक और नियम ये है कि एक समय पर 2 कंटेस्टेंट्स ही रेस में शामिल हो सकते हैं। बाकी के 2 हाउसमेट्स को हेल्पर्स बनाया गया। इस टास्क में कुल 4 रेस हुईं। इस प्रोमो वीडियो पर लोगों ने कहा है, 'अशनूर पहले दिन से ही सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली कंटेस्टेंट रही हैं जो डिजर्विंग नहीं है। उन्होंने बिग बॉस के घर में कुछ भी नहीं किया है, वो अब भी बोरिंग हैं। वो बस उठती हैं, तान्या को छेड़ती हैं और अपनी दो दोस्तों के साथ बैठ जाती हैं। सच कहूं तो शहबाज भी उनसे ज़्यादा के हकदार हैं।' वहीं कुछ ने कहा है, 'तान्या की असलियत पिछले 2-3 हफ्ते से दिख रही है। इनका कैरक्टर और घटिया स्वभाव का अचानक टूटना साफ दिख रहा है। जैसा इसने कहा था कि छोटी छोटी चीजों से इंसान के बारे में पता चलता है। इसका भी नेचर दिख रहा है, साफ नकलीपन।'

अश्नूर से बोलीं तान्या- तू अकेली पहुंचेगी नहीं फिनाले तक

इस दौरान तान्या और अश्नूर के बीच लड़ाई हो जाती है। तान्या अश्नूर से कहती हैं, 'तू अकेली पहुंचेगी नहीं फिनाले तक, मुझसे लिखित में ले ले।' इसपर अशनूर कहती हैं- अंगार में जल गया। तान्या फिर कहती हैं- चीटर चाहिए गौरव जैसे। ये सुनकर गौरव कहते हैं- ओह, असलियत आ गई बाहर, कैरक्टर झूठा निकला। वहीं बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि किन सदस्यों का टिकट टू फिनाले पाने का सपना जलकर भस्म हो चुका है।

'टिकट टू फिनाले वीक' के ये चार दावेदार

बताया जा रहा है कि इस टास्क में गौरव खन्ना ने तीसरा राउंड जीता और फरहाना ने चौथा। इस तरह 'बिग बॉस 19' को चार 'टिकट टू फिनाले वीक' के दावेदार मिल गए जिनमें गौरव खन्ना, अशनूर, प्रणित और फरहाना के नाम शामिल हैं।

गौरव बने घर के आखिरी कैप्टन

बता दें कि गौरव खन्ना ने इस रेस में 'टिकट टू फिनाले' जीत लिया है। इस जीत के साथ गौरव अब फिनाले वीक में एंट्री करने वाले पहले कंटेस्टेंट और इस सीजन के आखिरी कैप्टन बन चुके हैं। इस जीत के साथ उन्हें पावर मिली है और अब वो नॉमिनेशन से सेफ हैं। गौरव को ग्रैंड फिनाले में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.