बांग्लादेश लौटने का समय आ गया... खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की 17 साल बाद होगी घर वापसी, किया ऐलान

Updated on 07-10-2025 01:18 PM
ढाका: बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने जल्द ही देश वापसी की घोषणा की है। 17 साल से स्व-निर्वासन में रह रहे रहमान ने बीबीसी बांग्लादेश को दिए एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है। रहमान ने सोमवार को कहा, 'कुछ वाजिब कारणों से मेरी वापसी नहीं हो पाई है लेकिन समय आ गया है और मैं जल्द ही लौटूंगा।' बीएनपी नेता ने फरवरी में होने वाले आम चुनाव के दौरान अपनी मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मैं जल्द ही वापस आऊंगा और चुनाव के दौरान लोगों के बीच रहूंगा।'

58 वर्षीय रहमान ने कहा, शारीरिक रूप से भले मैं ब्रिटेन में हूं, लेकिन मानसिक और भावनात्मक रूप से मैं पिछले 17 साल से बांग्लादेश में हूं। उन्होंने आगे कहा, 'देश में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय चुनाव होने वाले हैं, ऐसे समय में मैं कैसे दूर रह सकता हूं। चुनाव के दौरान, मैं लोगों के साथ और उनके बीच रहूंगा।' रहमान ने यह भी बताया कि वह इस बार खुद चुनाव लड़ेंगे।

पीएम बनने की रेस में रहमान

फरवरी में होने वाले चुनाव में बीएनपी को सबसे आगे माना जा रहा है और अगर पार्टी जीतती है तो रहमान के देश का नेतृत्व करने की संभावना है। जब उनसे प्रधानमंत्री बनने के बारे में पूछा गया तो रहमान ने कहा, इसका फैसला जनता करेगी। तारिक रहमान को 2008 में तत्कालीन सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार ने इलाज के लिए लंदन भेज दिया था। उन पर भ्रष्टाचार और कई आपराधिक मामले चल रहे थे। इनमें से एक मामला साल 2004 में तत्कालीन विपक्षी नेता शेख हसीना पर ग्रेनेड हमले से जुड़ा था। रहमान पर इसकी साजिश रचने का आरोप लगाया गया था
इसके बाद से वह लंदन में ही रह रहे हैं। उनकी मां और बीएनपी की प्रमुख खालिदा 80 वर्ष की हो चुकी हैं और खराब स्वास्थ्य के कारण सक्रिय राजनीति से काफी हद तक दूर हो गई हैं। रहमान की घोषणा ऐसे समय में आई है, जब बांग्लादेश राजनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कभी प्रभावशाली रही शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इसके चलते बीएनपी खुद को चुनाव की रेस में सबसे आगे देख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.