धमाकेदार है 'मुंबई डायरीज 2' का ट्रेलर, क्या बचा पाएंगे डूबते शहर को मोहित रैना? कहानी से कास्ट तक, सब बातें

Updated on 29-09-2023 02:30 PM
मेडिकल ड्रामा 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे जैसे स्टार्स से सजी सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। जिसका मेकर्स ने शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज किया। आइए बताते हैं 'मुंबई डायरीज' की कास्ट, ट्रेलर, रिलीज डेट से लेकर ट्रेलर का रिव्यू।

Mumbai Diaries 2 के कास्ट की बात करें तो मोहित रैना के अलावा कोंकणा सेन, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे सितारे नजर आएंगे। इस सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। वही इसके क्रिएटर भी हैं।

'मुंबई डायरीज 2' की कहानी

'मुंबई डायरीज 2' के ट्रेलर को देखने के बाद इसकी कहानी का भी अंदाजा लग जाता है। ट्रेलर की शुरुआत ही वहीं से होती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को पूरे दिन की मूसलाधार बारिश और उसके बाद हुई तबाही के कारण नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालात तो ये हो गए हैं कि बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई जैसे शहर डूबने के कगार पर पहुंच चुका है। ऐसे में हॉस्पिटल का स्टाफ कैसे इस स्थिति से दो चार होते हैं, इसे दिखाया जाता है।

मोहित रैना का अपने रोल पर क्या कहना है

'मुंबई डायरीज 2' पर मोहित रैना का कहना है कि वह 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। वह डॉ. कौशिक के रोल से काफी प्रभावित रहे हैं। ये किरदार दिखाता है कि कैसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से एक इंसान दो चार होता है।

'मुंबई डायरीज 2' ट्रेलर रिव्यू

'मुंबई डायरीज 2' का ट्रेलर आपको अंत तक बांधे रखता है। मेडिकल ड्रामा जैसा जॉनर अगर आप पसंद करते हैं तो आपको ये ट्रेलर अच्छा लगेगा। जहां इमोशंस से लेकर एक कहानी है। निखिल आडवाणी ने विजुअल्स पर काफी काम किया है, ये चीज ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है। एक बार फिर कोंकणा और मोहित रैना अपने काम से आपको 'मोहित' करते हैं। वहीं डायलॉग की तारीफ करनी होगी। जैसे, 'मौत के आगे कोई क्लास, कोई कास्ट, कोई पॉलिटिक्स नहीं टिकती' तो 'मुंबई डूब रहा है', जैसे कई शानदार डायलॉग सुनने को मिलते हैं।

'मुंबई डायरीज' के पहले सीजन का रिकैप

'मुंबई डायरीज' भी मेडिकल ड्रामा था। लेकिन पिछली बार कहानी 26/11 से जुड़ी थी। पहले सीजन में निखिल आडवाणी और निखिल गोंसाल्विस ने आंतकी हमले के मेडिकल फर्टिनिटी के एंगल को दिखाया था। 'मुंबई डायरीज' के पहले सीजन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब मेकर्स दूसरा सीजन लेकर हाजिर है।

'मुंबई डायरीज 2' की रिलीज डेट और ओटीटी डिटेल

'मुंबई डायरीज 2' के प्रीमियर डेट का मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं। इस सीरीज को देखने के लिए दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का रुख करना होगा। 6 अक्टूबर 2023 को वेब सीरीज रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.