'दो अंतिम संस्कार बहुत गरिमा से हुए, ये ऐसी ही होनी चाहिए', धर्मेंद्र के लिए आंसुओं में डूबे सलमान खान बोले

Updated on 08-12-2025 01:58 PM
सलमान खान को धर्मेंद्र अपने बेटे की तरह मानते थे। कई बार वो उनके लिए अपना दिल खोलकर स्टेज पर बयां कर चुके हैं। सलमान को भी उनसे इतना ही प्यार रहा है। अब जब वो नहीं रहे तो सलमान के लिए भी ये दुख असहनीय हो रहा है रहा है और इसकी झलक 'बिग बॉस 19' के फिनाले पर भी नजर आई। इसी मंच पर सलमान खान ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को लेकर भी बात की।

बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार वालों के चुपचाप अंतिम संस्कार किए जाने के फैसले पर काफी फैन्स ने मायूसी जताई थी। उनके निधन के बाद कई लोगों का वीडियो सामने आया जिसमें वो उनके आखिरी दर्शन नहीं होने पर उदास थे और मायूसी भी जता रहे थे। अब 'बिग बॉस' पर सलमान खान ने जो कुछ कहा उसे सुनकर धर्मेंद्र के उन उदास फैन्स के लिए किसी सुकून से कम नहीं है।

सलमान खान धर्मेंद्र को याद कर फफक कर रोए

जहां एक तरफ 'बिग बॉस 19' के फिनाले पर जश्न का माहौल था वहीं सलमान खान धर्मेंद्र को याद कर फफक कर रोए। एक तरफ उन्होंने अब तक घर के अंदर बंद रहे कंटेस्टेंट्स को धर्मेंद्र के गुजर जाने की दुखद खबर दी वहीं उन्होंने उनका चुपचाप अंतिम संस्कार किए जाने के फैसले की भी सराहना की।

'सोचिए सनी और उनका परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा'

सलमान खान ने धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों को याद किया जिसमे वो एक्टर से कह रहे हैं, 'आपको अगले सीजन में फिर से आना है।' सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री को दिए उनके हिस्सो को याद किया और कहा, खास बात ये है कि उनका निधन 24 नवंबर को हुआ, उस दिन मेरे पिता (सलीम खान) का जन्मदिन था और कल (8 दिसंबर) उनका जन्मदिन है और उसी दिन मेरी मां (सलमा खान) का भी जन्मदिन है। अगर मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं, तो सोचिए सनी और उनका परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा।'

'दो अंतिम संस्कार बहुत इज्जत से हुए'

सलमान ने इसी दौरान कहा, 'दो अंतिम संस्कार बहुत गरिमा से हुए, एक तो सूरज बड़जात्या की मां का और दूसरे धर्मजी का। उन्होंने उनकी प्रेयर मीट बहुत ग्रेसफुली और सम्मान के साथ रखी थी। हर कोई रो रहा था लेकिन एक डेकोरम था , जिंदगी का सेलिब्रेशन। बॉबी और सनी को हैट्स ऑफ। हर अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट इतनी खूबसूरती से होनी चाहिए।'

हेमा मालिनी ने बताया था- क्यों फैन्स को नहीं मिले आखिरी दर्शन

यहां ये भी बता दें कि हाल ही मे यूएई के फिल्ममेकर हमद अल रियामी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वो एक्टर के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी से मिलने गए थे। उन्होने बताया कि हेमा ने उन्हें धर्मेंद्र के आखिरी दिनों के बारे में बात करते हुए इसे काफी दर्दनाक बताया था। उन्होंने बताया कि हेमा ने अंतिम संस्कार के बारे में उनसे बात करते हुए गहरे दुख के साथ कहा था कि उन्हें अफसोस है कि धर्मेंद्र के फैंस को उन्हें आखिरी बार उन्हें नहीं देख सके। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र ने पूरी जिंदगी नहीं चाहा कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार हालत में देखे। वो अपना दर्द सबसे छुपा लेते थे। यहां तक कि अपने सबसे करीबियों से भी। इंसान के जाने के बाद... फैसला परिवार पर ही डिपेंड करता है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.