वेनेजुएला के पास पकड़े गए तेल टैंकर पर सवार रूसी नागरिकों को छोड़ेगा अमेरिका, तीन भारतीयों का क्या होगा

Updated on 10-01-2026 12:46 PM
मॉस्को: अमेरिका ने वेनेजुएला के पास उत्तरी अटलांटिक महासागर मे जब्त तेल टैंकर के चालक दल में शामिल रूसी नागरिकों को छोड़ने का ऐलान किया है। रूस ने अमेरिका के इस फैसले का स्वागत किया है। इस टैंकर पर दो रूसी नागरिक सवार हैं। वहीं, टैंकर के चालक दल में तीन भारतीय भी शामिल है, जिनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस टैंकर पर 20 यूक्रेनी और छह जॉर्जियाई नागरिक भी सवार हैं। हालांकि, अमेरिका ने उनकी रिहाई को लेकर कुछ नही कहा है।

रूसी टैंकर के चालक दल में किन देशों के नागरिक


उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिकी तटरक्षक बल ने रूसी ध्वज वाले टैंकर मेरिनेरा (जिसे पहले बेला-1 के नाम से जाना जाता था) को बुधवार को जब्त कर लिया था। इस पर 17 यूक्रेनी नागरिक, छह जॉर्जियाई नागरिक, तीन भारतीय नागरिक और दो रूसी नागरिक सवार थे।'' पहले अमेरिका ने कहा था कि इस टैंकर के चालक दल को हिरासत में लिया गया है और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की योजना है।

रूस ने अमेरिका के फैसले पर क्या कहा


रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा, ''हमारे अनुरोध के जवाब में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक में एक अभियान के दौरान अमेरिका द्वारा जब्त किये गए टैंकर मेरिनेरा के चालक दल के दो रूसी नागरिकों को रिहा करने का फैसला किया है।'' मंत्रालय के टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में जखारोवा ने कहा, ''हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और अमेरिकी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।''

रूस ने अपने नागरिकों की रिहाई का स्वागत किया


बयान में कहा गया, ''हम अपने देशवासियों की शीघ्र वतन वापसी सुनिश्चित करने से संबंधित सभी मुद्दों पर तत्काल और व्यावहारिक कार्य शुरू कर रहे हैं।'' हालांकि, इसमें टैंकर पर सवार चालक दल के अन्य सदस्यों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय की यह घोषणा मॉस्को द्वारा वाशिंगटन से समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की अपील करने और उसकी 'नव-उपनिवेशवादी' प्रवृत्तियों को दृढ़ता से खारिज करने के एक दिन बाद आई है।

चालक दल के खिलाफ केस चलाएगा अमेरिका


व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास) ने टैंकर को जब्त किए जाने के बाद घोषणा की थी कि चालक दल के सदस्यों को अमेरिका की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। अमेरिकी सेना ने बेला-1 को जब्त कर लिया और बाद में इसका नियंत्रण कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया। ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला से जुड़ी एक कंपनी के लिए माल की तस्करी करने के आरोप में इस जहाज पर 2024 में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.