बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी 'द वैक्‍सीन वॉर', 'फुकरे 3' ने किसी तरह बचाई लाज

Updated on 29-09-2023 02:25 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर 'जवान' की आंधी के बीच गुरुवार को 'फुकरे 3' और 'द वैक्‍सीन वॉर' बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। ओपनिंग डे दोनों ही फिल्‍मों के लिए मुश्‍क‍िल भरा रहा है। एक ओर जहां 'फुकरे' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्‍म पहले दिन दर्शकों को हंसाने में बहुत हद तक सफल नहीं रही है, वहीं विवेक अग्‍न‍िहोत्री के डायरेक्‍शन में बनी 'द वैक्‍सीन वॉर' का हाल यह है कि सिनेमाघरों में ढूंढ़ने पर भी इसे दर्शक नहीं मिल पाए। कोरोना महामारी के दौरान देश के लिए वैक्‍सीन बनाने की जद्दोजहद पर बनी इस फिल्‍म के शोज में 100 में से 90 कुर्सियां खाली नजर आईं। 'द वैक्‍सीन वॉर' पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाई है। जबकि 'फुकरे 3' भी पहले दिन दहाई अंकों में कारोबार नहीं कर सकी।

Fukrey 3 Collection Day 1: मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्‍शन में बनी 'फुकरे 3' से बहुत उम्‍मीदें थीं। ऐसा इसलिए कि फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्‍मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। लेकिन यह तीसरी किस्‍त अपने कमजोर स्‍क्रीनप्‍ले के कारण फिसलती हुई नजर आ रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने ओपनिंग डे पर 8.82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि इसमें से 2.5 करोड़ रुपये फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए थे। हालांकि, यह जरूर कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने अपनी लाज बचा ली है।

वीकेंड में बढ़ सकती है 'फुकरे 3' की कमाई

पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह जैसे स‍ितारों से सजी 'फुकरे 3' का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शुक्रवार को फिल्‍म की एवरेज ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 22.12% रही है। ईवनिंग शोज और नाइट शोज में जरूर सिनेमाघरों में 30% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं, लेकिन यदि इस फिल्‍म को आगे मजबूत पकड़ बनाना है तो इसे दिन के शोज में भी यह औसत बनाए रखना होगा। गुरुवार को ईद मिलाद उन नबी के कारण आंश‍िक छुट्टी भी थी। लेकिन इसका फायदा फिल्‍म को नहीं मिला है। हालांकि, अभी मौका है और चार दिनों के वीकेंड में यदि कमाई रफ्तार पकड़ती है तो यह आगे अच्‍छा कारोबार कर सकती है।

'द वैक्‍सीन वॉर' ने पहले दिन कमाए महज 85 लाख रुपये

The Vaccine War Box Ofiice Day 1: दूसरी ओर, 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' फेम विवेक अग्‍न‍िहोत्री की 'द वैक्‍सीन वॉर' पहले ही दिन पस्‍त हो गई है। 12.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर महज 85 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। दिलचस्‍प है कि इसमें से 50 लाख रुपये फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग से कमाए थे। नाना पाटेकर, पल्‍लवी जोशी, अनुपम खेर और राइमा सेन जैसों स‍ितारों की इस फिल्‍म को लेकर मेकर्स के सारे दावे खारिज होते दिख रहे हैं। विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने अपनी इस फिल्‍म को सच्‍ची घटनाओं पर आधारित बताया है। लेकिन इस फिल्‍म से अब वीकेंड में भी ज्‍यादा उम्‍मीद बेमानी लग रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.