इंतजार खत्म, ओटीटी पर रिलीज हुई 'अवतार 2', पर साथ लाई एक अच्छी और एक बुरी खबर!

Updated on 28-03-2023 08:46 PM
16 दिसंबर को थिएटर्स में जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' रिलीज हुई। दर्शकों को एक बार फिर से शानदार विजुअल इफेक्ट्स से भरी नावी की जादुई दुनिया को देखने का मौका मिला, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 2009 में रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे थे। अगर आप सिनेमाघरों में इस एक्सपीरियंस से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं, आप इसे अब OTT पर देख सकते हैं। हालांकि, ओटीटी रिलीज के साथ एक अच्छी और एक बुरी खबर जुड़ी है। अच्छी खबर ये कि छोटी स्क्रीन पर आपको 4K की अल्ट्रा HD क्वालिटी और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का एक्सपीरियंस मिलेगा। बुरी खबर ये है कि ओटीटी पर इसकी डायरेक्ट स्ट्रीमिंग नहीं है। इसे देखने के लिए आपको इसे खरीदना पड़ेगा।

कब और कहां रिलीज हो रही है 'अवतार 2'

जानकारी के मुताबिक, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 28 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। हालांकि, इसे देखने के लिए आपको पेमेंट करनी पड़ेगी, क्योंकि ये डायरेक्ट स्ट्रीम नहीं होगी।

6 भाषाओं में हुई थी रिलीज

Avatar: The Way of Water साइंस फिक्शन मूवी है, जिसे जेम्स कैमरून ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। ये 2009 में रिलीज 'अवतार' की दूसरी किश्त है। इसमें Sam Worthington से Stephen Lang और Zoe Saldana सहित कई स्टार्स हैं। इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.