दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले तीन दिन मौसम रहेगा खुशनुमा, जानें कब होगी बारिश

Updated on 20-01-2023 06:06 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिन मौसम खुशनुमा रहने वाला है। इस दौरान दिन में धूप रहेगी, रात में सर्दी का अहसास होगा। बहुत अधिक गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं रहेगी। दोपहर की धूप गर्म कपड़े उतारने को मजबूर करेगी। वहीं, 23 से 25 जनवरी के बीच बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 5.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। किसी भी इलाके में शीतलहर का असर नहीं दिखा। अब अगले तीन दिन 20 से 22 जनवरी तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। हवा में नमी का स्तर 36 से 91 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। 21 और 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

रात के समय हल्की बारिश की संभावना

23 जनवरी को बादल देखने को मिलेंगे। रात के समय हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने के आसार हैं। 24 जनवरी को मौसम सबसे अधिक खराब रहेगा। इस दिन बारिश के साथ आंधी भी आएगी। आंधी के दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं 25 जनवरी को बारिश हल्की पड़ जाएगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा।

देश के इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत और मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच रहा। दक्षिणी राजस्थान, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहा। पूरे देश में कहीं भी शीतलहर नहीं रही। वहीं मैसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 22 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होगा। वहीं, 23 से 25 जनवरी के बीच भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय रिजन में ओलों की संभावना भी है। 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। वहीं, दिल्ली में 23 से 25 जनवरी के बीच बारिश होगी।

पहाड़ों में होगी बर्फबारी

स्काईमेट के अनुसार, 20 से 22 जनवरी के बीच दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि में धूप खिली रहेगी। मौसम बेहतर बना रहेगा। इसके बाद 23 से 28 जनवरी तक खराब मौसम की स्थिति रहेगी। इस दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, मनाली, शिमला, कुफरी जैसे स्थानों और उत्तराखंड के बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में 24 से 26 जनवरी के बीच अच्छी बर्फबारी होगी। नैनीताल और मसूरी में भी हल्की बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.