मुख्यमंत्री की सीट पर आकर बैठ गई महिला और... दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हंगामा

Updated on 19-01-2023 07:00 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली से अगरतला जाने वाली फ्लाइट में उनकी सीट पर आकर एक महिला बैठ गई। मुख्यमंत्री का टिकट बिजनस क्लास का था और महिला इकॉनमी क्लास में सफर कर रही थी। इसके बावजूद वह अपनी सीट से उठकर मुख्यमंत्री की सीट पर आकर बैठ गई। यही नहीं, जब महिला को बताया गया कि यह सीट त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की है। जवाब में महिला ने तपाक से कहा कि तो क्या हुआ? मुख्यमंत्री चाहें तो उनकी सीट पर जाकर बैठ सकते हैं। मैं इस सीट से नहीं उठूंगी। फ्लाइट के अंदर काफी देर तक इस बात को लेकर हंगामा हुआ। महिला को बताया गया कि आपकी इस हरकत पर आपको फ्लाइट से ऑफ लोड करके पुलिस के हवाले किया जा सकता है। फिर किसी तरह से महिला चीफ मिनिस्टर की सीट से उठी।

इंडिगो की फ्लाइट में सीएम का टिकट बुक था

सूत्रों ने बताया कि यह मामला बुधवार सुबह का है। जब इंडिगो की फ्लाइट नंबर-6ई-5022 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 से त्रिपुरा के अगरतला जा रहे थे। उनकी सीट बिजनस क्लास में भी सबसे आगे वाली लाइन में और सबसे पहली सीट थी। उनकी सीट का नंबर-1ए था। फ्लाइट को टी-3 से बुधवार सुबह 11:45 बजे टेक ऑफ करना था। तमाम यात्री फ्लाइट में सवार हो चुके थे। मुख्यमंत्री के साथ दो वरिष्ठ आईएएस अफसर भी थे। मुख्यमंत्री के फ्लाइट में आने के बाद उनके अधिकारियों ने देखा कि उनके साहब की सीट पर कोई महिला बैठी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बोर्डिंग पास को फिर से देखा कि सीट को देखने में कहीं कुछ गलती तो नहीं हुई है। सीट कन्फर्म थी। इसी बीच एयर होस्टेस भी वहां आ पहुंची।

मैडम, यह आपकी सीट नहीं है...

मुख्यमंत्री की सीट पर बैठी महिला यात्री से कहा गया कि यह आपकी सीट नहीं है। यह सीट 'साहब' की है लेकिन महिला ने सीएम की सीट से उठने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि साहब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं लेकिन महिला ने सीट से उठने से इन्कार कर दिया और उलटे जवाब दिया कि तो क्या हुआ। महिला जिद करने लगी। उसका बोर्डिंग पास चेक किया गया। वह बिजनस क्लास का नहीं बल्कि इकॉनमी का था। फिर पायलट को इस मामले में दखल देना पड़ा।महिला को समझाया गया कि आपको फ्लाइट में इस तरह की हरकत करने पर नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है। साथ ही पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है। काफी देर तक महिला को समझाने पर किसी तरह से महिला मुख्यमंत्री की सीट से उठने को राजी हुई। तब जाकर मुख्यमंत्री के साथ सफर कर रहे अफसरों और क्रू ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट ने अगरतला के लिए टेक ऑफ किया। मामला राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़ा होने की वजह से इसकी रिपोर्ट एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को भी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.