होशंगाबाद में पर्यटन की अनंत संभावनाएँ मौजूद : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 30-11-2022 10:22 PM
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि होशंगाबाद में पर्यटन की अनंत संभावनाएँ मौजूद हैं। पचमढ़ी, तवा, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थल अद्भुत हैं। यहाँ की प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक समृद्धता से दुनिया को रू-ब-रू कराएँ। व्यापक स्तर पर इसकी मार्केटिंग की जाए, जिससे होशंगाबाद पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपना नाम अंकित करा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविशंकर भवन में जिला प्रशासन द्वारा तैयार डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्लान का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए 52 सप्ताह 52 इवेंट्स के बारे में जानकारी दी।

सांध्य गतिविधियों को प्रमोट करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होशंगाबाद आने वाले सैलानियों के लिए दिन की गतिविधियों के साथ पर्यटन की सांध्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जाये। पर्यटन की दृष्टि से शाम का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। सांध्य गतिविधियाँ क्या-क्या हो सकती हैं, इसकी संभावनाएँ तलाशे। बेहतर प्लानिंग कर पीपीपी मोड में इन गतिविधियों को प्रमोट करें। शाम के समय लोक नृत्य, लाइट एंड साउंड शो, आर्मी बैंड जैसी गतिविधियाँ प्लान की जा सकती हैं।

चौरागढ़ मंदिर के लिए केबल कार का प्रस्ताव बनाएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चौरागढ़ मंदिर जाने के लिए केबल कार का प्रस्ताव भेजा जाए। केबल कार से धार्मिक पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्राप्त होगा। पर्यटक यहाँ की पहाड़ियों, दुर्लभ वनस्पतियों आदि प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी में गोल्फ खेल को बढ़ावा देने की भी अपार संभावना है, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

जनजातीय गौरव राजा विभूत सिंह के स्थान को बनाये आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर जनजातीय नायकों की जन्म-स्थली हैं। जनजातीय नायकों को पूरा सम्मान देना और भावी पीढ़ी को उनकी वीर-गाथाओं से अवगत कराना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मड़ई के पास स्थित जनजातीय गौरव राजा विभूत सिंह के स्थान को आकर्षण का केंद्र बनाएँ। राजा विभूत सिंह की मूर्ति स्थापित की जाए और यहाँ उनके इतिहास को भी उल्लेखित किया जाए।

धार्मिक पर्यटन का हो एकीकृत रूट

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होशंगाबाद धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध हैं। चौरागढ़, बड़ा महादेव, बांद्राभान, सेठानी घाट, रामजी बाबा समाधि, सलकनपुर आदि धार्मिक पर्यटन स्थलों का एकीकृत रूट बनाएँ, जिससे पर्यटक एक दिन में इन स्थलों पर पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि चौरागढ़ मंदिर, बड़ा महादेव, पांडव गुफा आदि में यहाँ से जुड़ी भगवान शिव की कथाओं को भी उल्लेखित किया जाए।

पचमढ़ी की जैव विविधता अद्वितीय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होशंगाबाद ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी समृद्धशाली है। मानव सभ्यता के इतिहास एवं उनकी विकास यात्रा, शैल चित्रकला आदि को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें। ऐसे स्थानों की जानकारियों के डिस्प्ले बोर्ड भी लगाये जाये। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी की जैव विविधता अद्वितीय है। यहाँ के वृक्ष प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ अपना औषधीय महत्व भी रखते हैं।

होशंगाबाद को बनाएँ धार्मिक पर्यटन का केंद्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा के किनारे स्थित होशंगाबाद प्रदेश का सबसे प्रमुख शहर हैं। यहाँ का सेठानी घाट धार्मिक आस्था का केंद्र-बिंदु है। घाट पर प्रतिदिन माँ नर्मदा की महाआरती की जाना प्रस्तावित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशंगाबाद को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाए।

52 सप्ताह 52 इवेंट जनवरी में करें लॉन्च

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए 52 सप्ताह 52 एजेंट को जनवरी माह में ही व्यापक स्तर पर लॉन्च किया जाए। होशंगाबाद जिले में बड़े पैमाने पर टूरिज्म गतिविधियों को प्रमोट करने के लिए पर्यटन, संस्कृति एवं जनसंपर्क विभाग को भी शामिल किया जाए। इन गतिविधियों के शुभारंभ पर लोकप्रिय कलाकारों और जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। इन गतिविधियों को मूर्त रूप देने के लिए असाधारण प्रयास हो, जिससे जिले में पर्यटन के माध्यम से रोजगार का सृजन भी हो सके।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंपक झील का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंपल झील का अवलोकन कर यहाँ प्रस्तावित कैंपिंग गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैंपिंग गतिविधि का साधारण वर्ग भी आनंद ले सके, ऐसी व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंपक झील के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि झील को स्वच्छता की मिसाल बनाये।

कमिश्नर नर्मदापुरम श्री मालसिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, फील्ड डायरेक्टर एसटीआर श्री एल. कृष्णमूर्ति, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.