कश्मीर मुद्दा हल किए बिना दक्षिण एशिया में शांति नहीं, पाकिस्तानी पीएम ने उगला जहर, दुनिया से लगाई गुहार

Updated on 05-01-2026 01:59 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं की ओर से एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी बयान दिए गए हैं। पाकिस्तान ने कथित 'कश्मीर आत्मनिर्णय अधिकार दिवस' के मौके पर कहा कि कश्मीरियों को अपना भविष्य चुनने का मौका मिलना चाहिए और यह जनमत संग्रह के जरिए किया जाए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बयानों में बात कही है, जिसमें उनके निशाने पर सीधेतौर पर भारत रहा है।

शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह कश्मीर को बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों के तहत इस विवाद का समाधान होने पर ही दक्षिण एशिया में शांति आएगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शरीफ ने कहा कि कश्मीर के आत्मनिर्णय के अधिकार दिवस 5 जनवरी 1949 के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव की याद दिलाता है। यह प्रस्ताव जनमत संग्रह की बात कहता है।

सिंधु जल संधि का जिक्र

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने बयान में कहा है कि हम कश्मीर में भारत के खिलाफ लोगों को अपना नैतिक और राजनयिक समर्थन लगातार देता रहेगा। जरदारी ने सिंधु जल संधि का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर से निकलने वाली नदियों पर भारत का बढ़ता नियंत्रण एक और गंभीर चुनौती बनकर उभरा है
जरदारी ने कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा निलंबित करके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन किया है। यह पानी को हथियार बनाने का एक खतरनाक प्रयास है। यह लाखों लोगों की आजीविका, खाद्य सुरक्षा और शांति को खतरे में डालता है, जो इन साझा संसाधनों पर निर्भर हैं। ऐसे में इसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने दुनिया से भारत पर दबाव डालने की गुहार लगाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.