बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका, अरब सागर से आ रही नमी से बदलेगा मौसम का मिजाज

Updated on 25-11-2023 01:44 PM

 भोपाल उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। इसके साथ ही अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। अब इसी मौसम प्रणाली के असर से शनिवार से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने लगेंगे। साथ ही इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

ग्वालियर में सबसे कम तापमान

उधर, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। दतिया में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 21 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि अरब सागर से नमी मिलने के कारण शनिवार शाम से ही दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। खंडवा, खरगोन में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

रविवार को हो सकती बारिश

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बन गई है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम साफ होने के बाद 29 नवंबर से रात के तापमान में फिर गिरावट शुरू होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.