नवंबर में कम ही होती है वर्षा, इस बार बन रहे हैं आसार, मौसम विज्ञानियों की यह है राय

Updated on 23-11-2023 12:55 PM

भोपाल । अमूमन शीत ऋतु में वर्षा (मावठा) दिसंबर या जनवरी माह में होती है। नवंबर माह में कभी-कभी ही बौछारें पड़ती हैं, लेकिन इस बार 25-26 नवंबर को प्रदेश के कई शहरों में मावठा पड़ने की संभावना बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 23 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के आसार हैं। इसके प्रभाव से हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी। इस वजह से 25-26 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के अधिकतर शहरों में वर्षा होने की संभावना बन रही है।

ग्‍वालियर में सबसे कम तापमान

उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। ग्वालियर सहित 15 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। ग्वालियर में सुबह कोहरे का असर देखा गया।

हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि दक्षिणी हवाएं चलने के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करना शुरू कर देगा

23 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करना शुरू कर देगा। जिसकी वजह से 24 नवंबर से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद 27 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इस वजह से वातावरण में सिहरन बढ़ने लगेगी। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है।

पिछले 10 वर्ष (2013-2022 तक)में नवंबर माह में चार प्रमुख शहरों में वर्षा

शहर वर्ष वर्षा (मिमी. में)

भोपाल 2019 0.6

भोपाल 2010 02

इंदौर 2014 0.4

इंदौर 2019 2.5

इंदौर 2021 0.2

जबलपुर 2020 0.8

जबलपुर 2021 1.9

ग्वालियर 2013 1.6

ग्वालियर 2019 0.9

ग्वालियर 2020 58.1

ग्वालियर 2021 4.0


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.