अवैध मांस विक्रय पर नहीं लग रहा प्रतिबंध, बिना लाइसेंस संचालित हो रही 75 प्रतिशत दुकानें

Updated on 16-05-2023 06:24 PM

 भोपाल(नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी में प्रतिदिन लोग 800 क्विंटल से अधिक मांस खा जाते हैं। लेकिन इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए ना तो नगर निगम और ना ही स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त अमला है। यहां तक कि 75 प्रतिशत मांस की दुकानें बिना लायसेंस संचालित की जा रही हैं। इनमें केवल पांच सौ दुकानदारों को ही नगर निगम से मांस विक्रय की अनुमति ली है। ऐसे में शहर में बिकने वाले मांस की गुणवत्ता का पता नहीं चल पाता है कि कहीं ये संक्रमित जानवर का मांस तो नहीं है।

बतादें कि जिंसी स्थित स्लाटर हाउस में प्रतिदिन 200 से अधिक छोटे-बड़े जानवरों की स्लाटिंग की जाती है। प्रति जानवर 100 किलो मांस के हिसाब से बीस टन मांस निकलता है। इतने ही जानवराें की स्लाटिंग कसाईपुरा क्षेत्र में स्थित घरों में की जा रही है। मांस व्यापार से जुड़े लोगों के अनुसार शहर में रोजाना 80 टन मीट, मटन और चिकन बिकता है। भैंस, पाड़ा और बकरे जैसे जानवरों की स्लाटिंग अवैध बूचड़खानों में की जाती है।जबकि स्लाटर हाउस में स्लाटिंग के बाद भैंस और पाड़े का मांस 411 वैध मांस की दुकानों में बिकता है, जबकि अवैध बूचड़खानों में कटने वाले जानवरों को शहर की करीब अवैध 1500 दुकानों में बेचा जाता है। अवैध रूप से बिकने वाले मीट का आंकड़ा 40 टन रोजाना है। इसमें से 10 टन मीट एक्सपोर्ट भी किया जाता है। इसी तरह शहर में रोजाना करीब 20 टन चिकन की खपत होती है।

नगर निगम से जारी हुए 500 लायसेंस

शहर में चिकन, मटन और मीट बेचने को नगर निगम ने 500 लाइसेंस जारी किए हैं, जबकि दुकानों की तादाद इससे करीब चार गुना ज्यादा है। यानी शहर में हर एक वर्ग किमी के दायरे में तीन से चार अवैध मांस की दुकान है। इन दुकानों को बंद कराने के लिए नगर निगम ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुहिम शुरू की थी, जो महज तीन दिन ही चल सकी। जिसमें कुल 122 अवैध मीट दुकानें बंद कराई गईं थीं।

प्रत्येक क्षेत्र में औसत 20 अवैध दुकानें

करीब 23 लाख आबादी वाले भोपाल शहर का दायरा करीब 413 वर्ग किमी है। शहर में करीब 1500 मीट, मटन और चिकन की दुकानें हैं। इस लिहाज से एक वर्ग किमी में तीन से चार अवैध गोश्त की दुकानें संचालित हो रही हैं। ऐसे में साफ है कि रिहायशी इलाकों और बाजारों में औसत 18 से 20 मांस की अवैध दुकानें हैं।

व्यापारियों के अनुसार शहर में प्रतिदिन बिकने वाले मांस का आंकड़ा

जानवर स्लाटिंग मांस (टन)

पाड़ा 300 30

भैंस 200 20

बकरा 800 10

मुर्गा 20,000 20

इनका कहना

हमने शहर में संचालित मांस की खुली दुकानों को काला कांच और पर्दा लगाकर कवर करने के साथ ही इनका अवैध संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है। जल्द ही ऐसी दुकानें बंद कराई जाएंगी। वैध दुकानों में मांस की गुणवत्ता जांची जाएगी। कमी मिलने पर संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.