नहीं है आंखों की रोशनी, फिर भी सीरियल किलर की तलाश में सोनम कपूर, 'ब्लाइंड' का टीजर है दमदार

Updated on 28-06-2023 08:50 PM
अपकमिंग थ्रिलर मूवी 'ब्लाइंड' से सोनम कपूर ओटीटी की दुनिया पर कदम रखने जा रही हैं। 28 जून, मंगलवार को फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी को शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है और इसमें सोनम के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ हैं। आप इस मूवी को कब और कहां देख सकते हैं, ये जानने से पहले देखिए फिल्म का दमदार टीजर।


सोनम कपूर की फिल्म Blind के मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया। इंस्टाग्राम पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'बुराई कई रूपों में आती है, लेकिन सच्चाई भी होती है... क्या जिया ऐसा कर पाएगी अंधेरे पर विजय पाने के लिए? #BlindOnJioCinema।' टीजर में दिखाया गया है कि सोनम देख नहीं पाती हैं, फिर भी सीरियल किलर का पीछा करती हैं।

कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

आप Sonam Kapoor की इस मूवी को 7 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। वो भी एकदम फ्री। आपको किसी भी तरह का पेमेंट करने की जरूरत नहीं है।

कोरियाई मूवी की ही रीमेक

ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई इसी नाम की कोरियाई क्राइम थ्रिलर का बॉलीवुड रीमेक है, जिसका निर्देशन अहं संग-हून ने किया है। 'ब्लाइंड' ' सोनम के बर्थडे से दो दिन पहले स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लंदन में हैं सोनम
सोनम कपूर को पिछली बार 'द जोया फैक्टर' में दुलकर सलमान के साथ देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिर वो साल 2020 में 'एके वर्सेज एक' में कैमियो में दिखी थीं। सोनम ने 'रांझणा', 'नीरजा', 'दिल्ली 6', 'प्लेयर्स' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों में काम किया है। सोनम फिलहाल लंदन में पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी की थी और पिछले साल घर में बच्चे की किलकारी गूंजी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.