कोई नहीं है टक्कर में... रविचंद्रन अश्विन ने चकनाचूर किया कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 02-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 01 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहली पारी में पूरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन टीम की जबरदस्त गेंदबाजी ने कई हद तक खेल में वापसी करवाई है। इसी बीच अब भारत के दिग्गज और अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड मैच के दौरान बनाया। दरअसल, अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड
    भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को अंतरराषट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में पिछाड़ दिया है। कपिल ने अपने करियर में टेस्ट और वनडे को मिलाकर कुल 687 विकेट झटके थे। वहीं अब अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट लेकर महान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले अश्विन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 686 विकेट थीं, लेकिन अब वह तीन विकेट लेने के बाद 689 विकेट पर आ गए हैं। इसके साथ ही वह अब कपिल देव से आगे निकल गए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में अनिल कुंबले (1001) और हरभजन सिंह (711) ही अश्विन से आगे हैं। वहीं इस लिस्ट में शीर्ष पर श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 1347 विकेट के साथ बरकरार हैं।इसके अलावा बात करें भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट की तो, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 198 रन बोर्ड पर लगाए। बहरहाल, मैच की दूसरी पारी भी अब शुरू हो गई है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.