भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची में भी हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम

Updated on 30-09-2023 01:00 PM
भोपाल। भाजपा मध्य प्रदेश की सत्ता में बने रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रत्याशियों की तीन सूचियों में जिस तरह से नए चेहरों पर दांव लगाया गया, इस क्रम के आगे भी जारी रहने की संभावना है। साथ ही, सर्वे और पार्टी के आंतरिक आकलन में जिन विधायकों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है, उनके टिकट खतरे में हैं। जातिगत और स्थानीय समीकरणों के हिसाब से उनके टिकट काटे जा सकते हैं।

इनमें केपी त्रिपाठी (सेमरिया) , रामलल्लू वैश्य (सिंगरौली), महेश राय (बीना), राजेश कुमार प्रजापति (चंदला), डा. सीतासरन शर्मा (होशंगाबाद), राजश्री रूद्र प्रताप सिंह (शमशाबाद), उमाकांत शर्मा (सिरोंज), विक्रम सिंह (रामपुर बघेलान), प्रहलाद लोधी (पवई), शरद कोल (ब्यौहारी), राकेश पाल सिंह (केवलारी), नागेंद्र सिंह (नागौद) और नागेंद्र सिंह (गुढ़) सहित अन्य कई विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। वे खजुराहो संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। बता दें, इसके पहले पार्टी तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बना चुकी है। पार्टी नेताओं के अनुसार विष्णु दत्त शर्मा को भोपाल दक्षिण-पश्चिम या पन्ना जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की चौथी सूची भी चौंकाने वाली होगी।

कई ऐसे बड़े नाम सूची से गायब हो सकते हैं, जिनके टिकट कटने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। राकेश गिरी (टीकमगढ़), अनिल जैन (निवाड़ी), दिनेश राय मुनमुन (सिवनी), सुरेंद्र पटवा (भोजपुर), हरी सिंह सप्रे (कुरवाई), रघुनाथ मालवीय (आष्टा), राजवर्धन सिंह (नरसिंहगढ़) और धार से नीना वर्मा के टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, जोबट से विधायक सुलोचना रावत अस्वस्थ हैं। उनके स्थान पर भी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अब तक तीन सूचियां जारी कर 79 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से तीन विधायकों के टिकट काटकर पार्टी ने बड़े चेहरे उतारे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.