सीएम राईज स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लगातार प्रयास हो

Updated on 14-02-2024 11:39 AM

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि सीएम राईज स्कूल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार के प्रयास किये जाते रहना चाहिए। उन्होंने योजना में तय समय-सीमा में स्कूल संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी और आयुक्त स्कूल शिक्षा श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव भी मौजूद थीं।

सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण

बैठक में बताया गया की प्रदेश में 275 सीएम राईज स्कूल भवनों का निर्माण 9 हजार 641 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण में 6 एजेंसी जुड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग का पीआईयू 129 भवनों का निर्माण करीब 4 हजार 409 करोड़ रूपये की लागत से कर रहा है। मंत्री श्री सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की टेक्नीकल बिंग से भवन निर्माण की लगातार निगरानी किये जाने के भी निर्देश दिये।

शिक्षकों और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर

बैठक में बताया गया कि सीएम राईज स्कूल की कार्ययोजना के क्रियान्वयन में 3 कंसल्टेंट एजेंसियाँ भी मदद कर रही है। यह एजेंसियाँ शिक्षकों के नेतृत्व विकास, पढ़ाने की नवीन विधा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मदद कर रही है। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में परीक्षा परिणाम पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अन्य विद्यालयों की तुलना में बेहतर आया है। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में सीएम राईज स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। सीएम राइज स्कूल योजना को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप लगभग 7 हजार शिक्षकों को आकदमिक प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके साथ ही सृजन कार्यक्रम में 60 हजार से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

शैक्षणिक कैलेण्डर का विमोचन

स्कूल शिक्ष मंत्री श्री सिंह ने आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग और सीएम राइज स्कूल की गतिविधियों पर केन्द्रित कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर के माध्यम से सुपर 100 योजना, डिजिटल साक्षरता, पीएमश्री स्कूल, सीएम राइज स्कूल, स्कूल बैण्ड, उमंग और अनुगूंज कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.