विमान हाईजैक की सूचना से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, बाद में पता चला... माकड्रिल है

Updated on 09-05-2024 12:54 PM
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट स्थित एटीसी भवन से बुधवार को शाम 4.25 बजे सूचना प्रसारित हुई कि एक विमान हाईजैक कर लिया गया है, सभी अलर्ट हो जाएं। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ का अमला तत्काल रनवे पर पहुंचा और विमान को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ समय के लिए एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया।
यह सूचना वास्तव में माकड्रिल का हिस्सा थी] लेकिन सूचना को सही मानते हुए कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि उस समय अप्रैन पर कोई भी नियमित उड़ान नहीं थी। रिहर्सल करने के लिए एक माडल विमान रखा गया था। एयरपोर्ट अथारिटी और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर साल में एक बार एंटी हाईजैक माकड्रिल करती है। ताकि सुरक्षा का स्तर और सुरक्षा दस्ते की दक्षता का पता लगाया जा सके। योजना के अनुसार सूचना प्रसारित होते ही नगर निगम, पुलिस, प्रशासन, इंटेलीजेंस ब्यूरो, डीजीसीए, सेना एवं ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी को मामले की जानकारी दी गई।

बैठक में सुरक्षा की समीक्षा हुई

माकड्रिल के तहत सुरक्षा दस्ते ने आतंकवादियों को बातों में उलझाकर उन्हें अपनी गिरफ्त में लेने का अभ्यास किया। सीआइएसएफ के जवानों ने आधुनिक हथियारों के साथ रन-वे की पेट्रोलिंग की। माकड्रिल के बाद एयरपोर्ट सिक्युरिटी ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में विमानतल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, विमानतल सुरक्षा प्रभारी मानसिंह के अलावा गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एयरलाइंस एवं ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा पर संतोष प्रकट किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.