नवरात्र में रीयल एस्टेट सेक्टर में पसरी रौनक, दूसरे दिन हुईं 375 रजिस्ट्रियां

Updated on 17-10-2023 09:34 AM
भोपाल। जिले में भले ही प्रापर्टी के दामों में वृद्धि हो रही हो, लेकिन लोग अपने बजट के अनुसार जमकर जमीन, मकान, दुकान और प्लाट की खरीदारी कर रहे हैं। गणेशोत्सव में लगभग ढाई हजार रजिस्ट्रियां हुई थी और पितृपक्ष के 15 दिन बीतने के बाद अब नवरात्र में ढाई हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियां होने की उम्मीद जताई जा रही है। नवरात्र की शुरूआत रविवार से हुई थी, लेकिन पंजीयन कार्यालय दूसरे दिन सोमवार से खुले। इससे लगभग 375 रजिस्ट्रियां दर्ज होने के साथ ही पंजीयन विभाग को लगभग तीन करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। पंजीयन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र से शुरू हुआ यह सिलसिला अब दीपावली तक जारी रहेगा। ऐसे में समय और स्लाट बढ़ाए जा सकते हैं।

देर शाम तक खुले रहे कार्यालय

नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रजिस्ट्री कराने के लिए पहले ही लोगों ने स्लाट बुक कर दिए थे। पंजीयन विभाग ने त्यौहार के चलते प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 60 कर दी है। जिले में 13 सब रजिस्ट्रार हैं, ऐसे में कुल 780 स्लाट लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से प्रापर्टी के खरीदारों ने 500 स्लाट बुक किए थे।सोमवार को सुबह दस बजे से ही पंजीयन कार्यालयों भीड़ लगना शुरू हो गई थी और देर शाम साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां करने का सिलसिला जारी रहा। इस तरह परी बाजार, आइएसबीटी और बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों मे कुल 375 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।

व्यावसायिक के साथ रहवासी प्रोजेक्ट में भी लोग कर रहे निवेश

रीयल एस्टेट कारोबार के जानकारों की मानें तो लोग गांधी नगर रोड से लेकर अयोध्या नगर बायपास पर भी व्यवसायिक प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में प्रापर्टी कारोबारियों द्वारा नये प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे और मध्यम प्लाटों की खरीद-फरोख्त के लिए लोग बैरसिया रोड, विदिशा रोड, अरवलिया, परवलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं।

फैक्ट फाइल

वर्ष - नवरात्र में रजिस्ट्री - राजस्व

2021 - 2436 - 30.86 करोड़ रुपये

2022 - 2714 - 42 करोड़ रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.