13 कॉलेजों के पते पर भेजी अंकसूची लेने वाला भी कोई नहीं, वापस आईं

Updated on 13-06-2024 12:32 PM

भोपाल । जिन नर्सिंग कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पढ़ने का दावा किया जाता है, वहां उनकी अंकसूची लेने वाला कोई नहीं मिल रहा। प्रदेश में ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि 13 कालेज हैं। मप्र नर्सिंग काउंसिल की ओर से इन कॉलेजों को भेजी गई विद्यार्थियों की अंकसूचियां पते पर किसी के नहीं मिलने के कारण वापस आ गई हैं। इनमें 3 वे कॉलेज भी हैं, जिन्हें हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने अपनी जांच में दुरुस्त यानी मापदंड के अनुसार संचालित होना बताया है। प्रदेश में सिर्फ कागजों में या फिर छोटे मकानों में नर्सिंग कालेज संचालित होने के कई किस्से सामने आते रहे हैं।

जांच में 66 कॉलेज अनफिट

बता दें कि सीबीआई ने अपनी जांच में 66 कॉलेजों को अनफिट, 169 को फिट और 73 कालेजों को कमियों के साथ उपयुक्त बताया था। कॉलेजों को उपयुक्त बताने के लिए सीबीआई अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का खुलासा होने के बाद फिट कॉलेजों की फिर से जांच करने के लिए हाई कोर्ट ने सीबीआई से कहा है।

क्या डर से बदल दिए पते

एनएसयूआइ मेडिकल विंग के रवि परमार ने कहा कि लगता है कि नर्सिंग कॉलेज सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। यह भी हो सकता है कि सीबीआई जांच के डर से कॉलेजों ने अपने पते बदल दिए हैं, जिसकी जानकारी नर्सिंग काउंसिल को भी नहीं दी गई। इनमें सीबीआई ने जिन कॉलेजों को उपयुक्त बताया है, उनमें एसआर नर्सिंग कॉलेज होशंगाबाद, अमलतास नर्सिंग कालेज देवास और संजीवनी नर्सिंग कालेज बड़वानी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.