तीन दिन नहीं हुई बारिश, खिली रही धूप, अब चौथे और पांचवें खराब होगा खेल!

Updated on 10-06-2023 08:36 PM
लंदन: इंग्लैंड में बारिश की वजह से क्रिकेट को नहीं रोकना पड़ा ऐसा हो नहीं सकता है। वहां कभी भी बारिश आ जाती है और मुकाबले इससे काफी प्रभावित होते हैं। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वर्ल्ड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पहले तीन दिन कोई बारिश नहीं हुई। आसमान भी पूरी तरह साफ रहा। अभी तक एक बार भी मैच को नहीं रोकना पड़ा है। लेकिन क्या चौथे और पांचवें दिन में ऐसा हो पाएगा?

लंदन में बारिश का पूर्वानुमान

ब्रिटेन के मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार के लिए लंदन और इंग्केलैंड दक्षिण-पश्चिम में अन्य स्थानों के लिए येलो एलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी तक सुबह बादल रहते थे। फिर धूप खिल जाती थी। गर्मी के साथ उमस होती थी लेकिन शनिवार और रविवार को इसकी जगह दोपहर तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।'

सोमवार को रिजर्व डे

फाइनल मुकाबले के लिए सोमवार को रिजर्व डे रखा गया है। यानी अगर बारिश की वजह से ओवर ज्यादा बर्बाद होते हैं तो मुकाबला सोमवार तक जाएगा। 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बारिश से प्रभावित था। इसकी वजह से मैच रिजर्व डे तक गया था। जहां न्यूजीलैंड को जीत मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया के पास 296 रनों की बढ़त

अजिंक्य रहाणे (89 रन, 129 गेंद, 11 फोर, 1 सिक्स) और शार्दुल ठाकुर (51 रन, 109 गेंद, 6 फोर) ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को पहली पारी में 296 रन तक पहुंचने में मदद की। बावजूद इसके भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 173 रन पीछे छूट गई। तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 123 रन बना लिए थे। इस तरह उसकी कुल बढ़त 296 रन की हो गई है। राहत की बात है कि पहली पारी के सेंचुरियन स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर पविलियन लौट चुके हैं। इन दोनों को रविंद्र जाडेजा ने आउट किया।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.